महिला वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का सीधा प्रसारण कब और कहाँ देखें

भारतीय टीम इस मैच से अभियान शुरू करेगी
भारतीय टीम इस मैच से अभियान शुरू करेगी

महिला वर्ल्ड कप 2022 (Women's World Cup 2022) में भारतीय महिलाओं का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 6 मार्च को होगा। न्यूजीलैंड में होने के कारण मुकाबला सुबह जल्दी शुरू हो जाएगा। भारतीय टीम ने मिताली राज की कप्तानी में 2017 के वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया था। वहां इंग्लैंड ने मैच जीता था।

भारतीय टीम ने अब तक दो बार वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया है। पहली बार साल 2005 में टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद 2017 में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। खास बात यह भी है कि दोनों बार मिताली राज ने टीम की कप्तान रही हैं। इस बार भी कप्तान वही हैं। मिताली और झूलन गोस्वामी का यह अंतिम वर्ल्ड कप होगा।

न्यूजीलैंड की परिस्थितियों से तालमेल बैठाने के लिए भारतीय टीम काफी पहले वहां पहुँच गई थी। लिहाजा अब वहां के मौसम और माहौल को लेकर टीम को शायद कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। पहली ही मैच में पाकिस्तान से मैच होने पर फैन्स भी उत्साह से लबरेज होंगे। महिला टीम अब तक पाकिस्तानी महिलाओं से वनडे मुकाबला नहीं हारी है। देखना होगा कि इस मुकाबले में दोनों टीमों का कैसा प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

महिला वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कब और कहाँ है?

भारत और पाकिस्तान की महिलाओं के बीच 6 मार्च को माउंट मौंगानुई के बे ओवल में खेला जाएगा।

महिला वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कितने बजे है?

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला वर्ल्ड कप का मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 6 बजे से होगा

महिला वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का लाइव प्रसारण कहाँ होगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला वर्ल्ड कप 2022 में मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है।

Quick Links