Women's T20 Challenger Trophy, 2018: इंडिया रेड ने वीजेडी प्रणाली से इंडिया ब्लू को 7 विकेट से हराया

महिला चैलेंजर टी20 ट्रॉफी में इंडिया रेड ने इंडिया ब्लू को वी जयदेवन मेथड यानि वीजेडी मेथड के तहत 7 विकेट से हरा दिया। इस टूर्नामेंट में बीसीसीआई डकवर्थ लुईस का इस्तेमाल नहीं करते हुए भारतीय प्रणाली का प्रयोग कर रहा है। महिलाओं की इंडिया रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 100 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया रेड की टीम ने सत्रहवें ओवर की तीसरी गेंद तक 3 विकेट पर 79 रन बनाए तभी बारिश शुरू हो गई और इंडिया रेड को वीजेडी प्रणाली के अंतर्गत 7 विकेट से जीत मिली। पहले टॉस जीतकर इंडिया रेड ने ब्लू को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। इंडिया ब्लू की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान मिताली राज सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। उन्होंने 51 गेंदों पर 51 रन बनाए। बाकी कोई भी बल्लेबाज रन बनाने में असमर्थ रहीं। 6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा प्राप्त नहीं कर पाईं पूरी टीम ने 20 ओवर खेलकर 8 विकेट पर 100 रन बनाए। इंडिया रेड की तरफ से टीपी कँवर और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया रेड की शुरुआत भी खराब रही। हरलीन देओल 14 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटीं। इसके बाद पूनम राउत (4) और दिशा (3) भी चलती बनीं लेकिन दीप्ति शर्मा एक छोर पर रन बना रहीं थी। सत्रहवें ओवर में जब बारिश आई तब दीप्ति 45 और मोना मेशराम 14 रन बनाकर क्रीज पर थीं। कुल स्कोर इस वक्त 79/3 और वी जयदेवन प्रणाली के तहत इंडिया रेड की महिलाओं को 7 विकेट से विजय प्राप्त हुई। इंडिया ब्लू की तरफ से मानसी जोशी, अनुजा पाटिल और राधा यादव ने 1-1 विकेट हासिल किया। संक्षिप्त स्कोर इंडिया ब्लू: 100/8 इंडिया रेड: 79/3 वीजेडी मेथड

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications