नैटवेस्ट टी20 ब्लास्ट में रॉस व्हिटली ने 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाये

इंग्लैंड में चल रहे नैटवेस्ट टी20 ब्लास्ट के एक मैच में वॉस्टरशायर के रॉस व्हिटली ने यॉर्कशायर के खिलाफ 6 गेंदों में 6 छक्के लगाये। हालांकि अपने इस बेहतरीन प्रयास के बावजूद व्हिटली अपनी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। यॉर्कशायर ने डेविड विली की धुआंधार 118 रनों की बदौलत 20 ओवरों में 233/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में वॉस्टरशायर ने 196/7 का स्कोर ही बनाया। क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले व्हिटली विश्व के छठे बल्लेबाज हैं और टी20 में उनके अलावा युवराज सिंह और एलेक्स हेल्स (अलग-अलग ओवरों में) ने ये रिकॉर्ड बनाया था। रॉस व्हिटली ने वॉस्टरशायर की पारी के 16वें ओवर में कार्ल कार्वर की लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाये। कार्वर ने इस ओवर में एक वाइड भी डाला था। यॉर्कशायर के लिए डेविड विली ने सिर्फ 55 गेंदों में 9 चौके और 8 छक्के की मदद से 118 रन बनाये थे, लेकिन ऐसा लग रहा था कि व्हिटली अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से विली का शतक बेकार कर देंगे। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और व्हिटली टीम को जीत तक नहीं ले जा पाए। विश्व क्रिकेट में सबसे पहले 6 गेंदों में 6 छक्के वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स ने लगाया था। 1968 में उन्होंने नॉटिंघमशायर की तरफ से खेलते हुए ग्लैमोर्गन के मैल्कम नैश के ओवर में ये कारनामा किया था। उसके बाद 1985 में रवि शास्त्री ने बॉम्बे की तरफ से खेलते हुए बड़ौदा के तिलकराज के ओवर में 6 छक्के लगाये थे। 2007 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने नीदरलैंड्स के डैन वैन बंग के ओवर में 6 छक्के जड़कर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार ये रिकॉर्ड बनाया था। उसी साल वर्ल्ड टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में 6 छक्के लगाये थे। 2015 के नैटवेस्ट टी20 ब्लास्ट में नॉटिंघमशायर की तरफ से खेलते हुए एलेक्स हेल्स ने वॉर्विकशायर के खिलाफ 6 लगातार गेंदों पर 6 छक्के लगाये थे, हालांकि उन्होंने ये कारनामा अलग-अलग ओवरों में किया था। पहले बॉयड रैंकिन के ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर छक्के लगाने के बाद हेल्स ने अतीक जाविद की ओवर में लगातार तीन गेंदों पर छक्के लगाये थे।

Ad

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications