आगामी वर्ल्ड कप मई से इंग्लैंड में खेला जाना है। भारत निश्चित रूप से खिताब जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक है। अधिकांश भारतीय खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के लिए अपना टिकट सुरक्षित कर लिया है। भारतीय बल्लेबाजी क्रम में नम्बर 4 थोड़ी परेशानी की वजह बना हुआ है। वनडे क्रिकेट में नंबर 4 की स्थिति अत्यधिक महत्वपूर्ण है। नंबर 4 बल्लेबाज को परिस्थिति के हिसाब से बल्लेबाजी करने की आवश्यकता होती है। भारतीय कप्तान विराट कोहली इस पोजिशन पर अम्बाती रायुडू को सबसे सही विकल्प मानते हैं। हालांकि रायडू का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।
पिछले कुछ वर्षों से, भारत एक ऐसे बल्लेबाज को खोजने के लिए संघर्ष कर रहा है जो 4 नंबर में फिट हो सकता है। यहां देखें 2019 विश्व कप के लिए भारत के लिए उपलब्ध 3 विकल्पों पर एक नज़र:
#3 ऋषभ पंत
![Indiसà¤à¥à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ed795-15522839774091-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ed795-15522839774091-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ed795-15522839774091-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ed795-15522839774091-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ed795-15522839774091-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ed795-15522839774091-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ed795-15522839774091-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ed795-15522839774091-800.jpg 1920w)
बायें हाथ के युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में काफी प्रभावित किया है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में सम्पन्न हुई टेस्ट श्रृंखला में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है मगर एकदिवसीय टीम में मिले सीमित अवसरों में वह अपनी जगह बनाने में असफल रहे हैं।
मुख्य चयनकर्ता एम.एस.के. प्रसाद ने हाल ही में संकेत दिया है कि पंत विश्वकप के लिए एकदिवसीय टीम में विकल्प हैं और विश्व कप टीम में जगह बना सकते हैं। बाएं हाथ के कीपर बल्लेबाज ने अब तक सिर्फ 4 वनडे खेले हैं और 25.67 की औसत और 140 की स्ट्राइक रेट से 77 रन बनाए हैं।
उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सफलता का स्वाद चखा है, मगर उनकी बल्लेबाजी की शैली एकदिवसीय मुकाबले के लिए अधिक अनुकूल है । पंत ने बल्ले से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन किया है ।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।
#2 दिनेश कार्तिक
![Aदà¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/57ba6-15522822354243-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/57ba6-15522822354243-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/57ba6-15522822354243-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/57ba6-15522822354243-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/57ba6-15522822354243-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/57ba6-15522822354243-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/57ba6-15522822354243-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/57ba6-15522822354243-800.jpg 1920w)
पिछले साल हुए एशिया कप में, टीम प्रबंधन ने कार्तिक के साथ चौथे नंबर पर भरोसा जताया था। उन्होंने 4 पारियों में, 49 के शानदार औसत से 145 रन बनाए। हालाँकि, उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए नहीं चुना गया था। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में समाप्त हुई श्रृंखला में कार्तिक ने भारत को दूसरे एकदिवसीय मैच में जीत दिलाई थी। तब उन्होंने 14 गेंदों पर 178.57 के स्ट्राइक रेट से 25 रन बनाए। उन्हें भारतीय टीम में मैच फिनिशर के रूप में देखा जाने लगा है। न्यूज़ीलैंड में कार्तिक ने 2 मैचों में 38 रन बनाए जिसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के साथ घरेलू श्रृंखला में नहीं रखा गया।
विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 77 एकदिवसीय पारियों में 31.04 की औसत से रन बनाए हैं। नंबर 4 पर उनका प्रदर्शन प्रभावशाली है। 18 पारियों में, उन्होंने 38.73 की औसत से 3 अर्धशतकों के साथ 426 रन बनाए हैं।
#1 विजय शंकर
![Ià¤à¤à¥à¤µà¤µà¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/36141-15522837989318-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/36141-15522837989318-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/36141-15522837989318-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/36141-15522837989318-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/36141-15522837989318-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/36141-15522837989318-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/36141-15522837989318-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/36141-15522837989318-800.jpg 1920w)
विजय शंकर बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, उनका हाल ही में प्रदर्शन शानदार रहा है। विश्वकप को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ताओं ने भी उन पर भरोसा जताया है और लगातार मौके दिए हैं। वह बीच के ओवरों में स्ट्राइक रोटेट करने में माहिर हैं, जबकि अंतिम ओवरों में बढ़े शॉट लगाने की भी काबिलियत रखते हैं।
मौजूदा समय मे अच्छी फॉर्म में चल रहे युवा ऑल राउंडर के पास विश्वकप में जगह बनाने का अच्छा मौका है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने आखिरी ओवर फेंककर टीम को मैच जितवाया था।
तमिलनाडु में जन्मे विजय शंकर ने अब तक भारत के लिए 8 एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में उन्होंने 37.25 के औसत और लगभग 100 के स्ट्राइक रेट से 149 रन बनाए हैं। इस बीच उनका उच्चतम स्कोर 46 रन रहा है।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।