वर्ल्ड कप 2019: तीन महान खिलाड़ी जो अपनी टीमों के लिए मैच विजेता साबित हो सकते हैं

Enter caption

1 महेंद्र सिंह धोनी (भारत)

Ad
महेंद्र सिंह धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में पहले स्थान पर आते हैं। धोनी इस साल विकेट-कीपर बल्लेबाज़ के रूप में अपना चौथा और आखिरी विश्वकप खेलेंगे। साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू करने के बाद से यह खिलाड़ी भारत के लिए 341 वनडे मुकाबलों में 10500 रन बना चुका है।

Ad

महेंद्र सिंह धोनी इकलौते ऐसे खिलाड़ी है, जिन्होंने टी20 विश्वकप ट्रॉफी, क्रिकेट विश्वकप ट्रॉफी और चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। 2011 के विश्वकप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 91 रनों की पारी ने धोनी को भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का आकर्षण का केंद्र बना दिया था।

पूर्व कप्तान पिछले कुछ समय से काफी अच्छी फॉर्म में हैं और ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भारत की श्रृंखला जीत में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अगर भारत को विश्वकप जीतना है, तो इस खिलाड़ी से उम्मीद होगी कि वह अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखें और अपने अनुभव को हर पड़ाव पर टीम के साथ साझा करें।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications