विश्व कप का 40वां मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच बर्मिंघम में खेला गया, जिसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 104 रनो की पारी खेली जबकि बांग्लादेश की ओर से मुस्तफिजुर रहमान ने 5 विकेट चटकाए।
जवाब में बांग्लादेश की टीम 286 रनों पर ही सिमट गई। अच्छी फॉर्म में चल रहे शाकिब अल हसन ने सर्वाधिक 66 रनों की पारी खेली। रोहित शर्मा को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
![à¤
à¤à¤ तालिà¤à¤¾](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/bc578-15621264490145-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/bc578-15621264490145-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/bc578-15621264490145-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/bc578-15621264490145-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/bc578-15621264490145-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/bc578-15621264490145-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/bc578-15621264490145-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/bc578-15621264490145-800.jpg 1920w)
बर्मिंघम में मैच जीतकर भारत ने सेमीफाइनल का टिकट कटवा लिया है। भारतीय टीम 13 अंको के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ मैच हारकर बांग्लादेश सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। बांग्लादेश 7 अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें पायदान पर है। ऑस्ट्रेलिया14 अंको के साथ शीर्ष पर बरकरार है।
![सरà¥à¤µà¤¾à¤§à¤¿à¤ रन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/bbe88-15621263980023-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/bbe88-15621263980023-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/bbe88-15621263980023-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/bbe88-15621263980023-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/bbe88-15621263980023-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/bbe88-15621263980023-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/bbe88-15621263980023-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/bbe88-15621263980023-800.jpg 1920w)
रोहित शर्मा ने बर्मिंघम में 104 रनों की पारी खेली। उनके नाम अब 7 मैचों में 544 रन हैं और वह इस समय सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इस सूची में 542 रनो के साथ शाकिब अल हसन दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने कल भारत के खिलाफ 66 रन बनाए।
![सरà¥à¤µà¤¾à¤§à¤¿à¤ विà¤à¥à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/d8c83-15621263440149-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/d8c83-15621263440149-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/d8c83-15621263440149-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/d8c83-15621263440149-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/d8c83-15621263440149-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/d8c83-15621263440149-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/d8c83-15621263440149-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/d8c83-15621263440149-800.jpg 1920w)
मुस्तफिजुर रहमान ने भारत के खिलाफ 5 विकेट झटके। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर आ गए हैं। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी दोनों के नाम 14 विकेट हैं। बुमराह इस सूची में छठे व शमी सातवें स्थान पर हैं। मिचेल स्टार्क 24 विकेटों के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं।
सर्वाधिक छक्के
![सरà¥à¤µà¤¾à¤§à¤¿à¤ à¤à¤à¥à¤à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f2a1d-15621265586911-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f2a1d-15621265586911-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f2a1d-15621265586911-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f2a1d-15621265586911-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f2a1d-15621265586911-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f2a1d-15621265586911-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f2a1d-15621265586911-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f2a1d-15621265586911-800.jpg 1920w)
रोहित शर्मा 12 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इस सूची में शीर्ष पर इंग्लिश कप्तान इयोन मॉर्गन हैं। उनके नाम 8 मैचों में 22 छक्के हैं। उनके बाद दूसरे पायदान पर आरोन फिंच हैं, उनके नाम 18 छक्के हैं। गेल के नाम 12 छक्के हैं, वह इस सूची में चौथे स्थान पर हैं।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।