क्रिकेट वर्ल्ड कप इतिहास: 3 टीमें जिन्होंने केवल एक ही बार टूर्नामेंट खेला

KR Beda
Namibia celebrate taking the wicket of Ricky Ponting...

#3 ईस्ट अफ्रीका:

Ad
The East African team consisted of the players from many African nations.

ईस्ट अफ्रीका की टीम ने वर्ल्ड कप 1975 में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। ईस्ट अफ्रीका की टीम केन्या, तंजानिया, जाम्बिया और युगांडा देशों के प्रतिनिधित्व वाली टीम थी।

Ad

वर्ल्ड कप 1975 में अपने पहले ही मैच में ईस्ट अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड की टीम से हुआ। इस मैच में न्यूजीलैंड ने ग्लेन टर्नर के 171 रनों की बदौलत 309 रन बनाये, वहीं न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के चलते ईस्ट अफ्रीका की टीम 128 रनों पर ही ढेर हो गयी और इस मैच में उन्हें 181 रनों से हार का सामना करना पड़।

ईस्ट अफ्रीका का अगला मैच भारतीय टीम के खिलाफ था, इस मैच में भी उनकी बल्लेबाजी लड़खड़ा गयी और 120 रनों के स्कोर पर ही पूरी टीम ऑल आउट हो गयी। भारतीय टीम ने सुनील गावस्कर के 65 और फारूख इंजीनियर के 54 रनों की बदौलत यह मैच जीत लिया। इसके बाद उनके अंतिम मैच में भी ईस्ट अफ्रीका को इंग्लैंड के हाथों 196 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

वर्तमान में केन्या, तंजानिया, ज़ाम्बिया और युगांडा की अलग अलग टीमें है लेकिन ईस्ट अफ्रीका अब मौजूद नहीं है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications