वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय टी20 मुकाबले के लिए संभावित वर्ल्ड-XI पर एक नज़र

cricket cover image

विकेटकीपर और आलराउंडर

Ad

महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज भी एक बेहतरीन मैच फिनिशर के तौर पर देखे जाते हैं। बड़े मैचों में धोनी अपने अनुभव का इस्तेमाल कर बल्लेबाजी में टीम को संभालने का काम भी बखूबी करना जानते हैं। वहीं स्टंप्स के पीछे महेंद्र सिंह धोनी जैसी फुर्ती किसी के पास भी नहीं है। विकेटकीपिंग में धोनी की क्षमता पर किसी भी तरह का कोई संदेह नहीं किया जा सकता है। ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी विश्व एकादश के लिए फिट बैठते हैं।

ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल अपने लंबे शॉट के लिए जाने जाते हैं। दर्शक ग्लेन मैक्सवेल की शानदार पारी देखने के लिए मैदान पर आते हैं। बल्लेबाजी के अलावा अपनी गेंदबाजी से भी ग्लेन मैक्सवेल प्रभावित करने में माहिर हैं। ऑफ स्पिन गेंदबाज के तौर पर ग्लेन मैक्सवेल अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं।

मिचेल सैंटनर

न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर पॉवर प्ले में लगातार अच्छी गेंदबाजी करते आए हैं। आईसीसी क्रिकेट रैंकिंग में टी20 गेंदबाजों की सूची में मिचेल सैंटनर ने शीर्ष स्थान हासिल किया हुआ है। एक प्रभावी बाएं हाथ के स्पिनर होने के अलावा मिशेल सैंटनर निचले क्रम में टीम के लिए एक उपयोगी बल्लेबाज भी साबित होते हैं। मिचेल सैंटनर निश्चित रूप से विश्व एकादश में खेलने की दावेदारी रखते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications