आईपीएल में शामिल दिल्ली फ्रेंचाइजी ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) में भी दिलचस्पी दिखाई और एक टीम खरीदी। डब्ल्यूपीएल में शामिल दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की विमेंस टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ करेगी। दिल्ली की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा कप्तान मेग लैनिंग को सौंपी गई है, जिन्होंने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप अपनी राष्ट्रीय टीम को जिताया था। वहीं उपकप्तानी की जिम्मेदारी जेमिमा रॉड्रिग्स को मिली है।13 फरवरी को मुंबई में हुए ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने कुछ जबरदस्त खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड में शामिल किया था। कप्तान मेग लैनिंग और उपकप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स के अलावा स्क्वाड में शैफाली वर्मा, मारिजेन कैप, शिखा पांडे जैसे बड़े नाम हैं। दिल्ली ने यूएसए की तारा नॉरिस को भी शामिल किया है, जो पूरे टूर्नामेंट में एकमात्र एसोसिएट नेशन की खिलाड़ी हैं।WPL 2023 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीममेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, मारिजेन कैप, एलिस कैप्सी, शिखा पांडे, जेस जोनासेन, लॉरा हैरिस, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, पूनम यादव, स्नेहा दीप्ति, तानिया भाटिया, टी साधु, जसिया अख्तर, अपर्णा मंडल, तारा नॉरिसDelhi Capitals@DelhiCapitals#YehHaiNayiDilli ki first-ever #TATAWPL Squad Photo #CapitalsUniverse173780#YehHaiNayiDilli ki first-ever #TATAWPL Squad Photo ❤💙#CapitalsUniverse https://t.co/3S9lKcEX71WPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के मैचों का शेड्यूलपहला मुकाबला : 5 मार्च, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, ब्रेबोर्न स्टेडियम (दोपहर 3:30 बजे)दूसरा मुकाबला : 7 मार्च, दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, डीवाई पाटिल स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)तीसरा मुकाबला : 9 मार्च, दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, डीवाई पाटिल स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)चौथा मुकाबला : 11 मार्च, गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, डीवाई पाटिल स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)पांचवां मुकाबला : 13 मार्च, दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, डीवाई पाटिल स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)छठा मुकाबला : 16 मार्च, दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, ब्रेबोर्न स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)सातवां मुकाबला : 20 मार्च, मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, डीवाई पाटिल स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)आठवां मुकाबला : 21 मार्च, यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, ब्रेबोर्न स्टेडियम, (शाम 7:30 बजे)