WPL 2024 Auction: भारतीय अनकैप्ड बल्लेबाज को मिला 13 गुना दाम, मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ़्रीकी दिग्गज को बड़ी रकम देकर खरीदा

cricket cover image

WPL 2024 के लिए हो रहे ऑक्शन के दूसरे राउंड में चार सेट में शामिल खिलाड़ियों के लिए बोली लगी। दूसरे राउंड में 6 खिलाड़ियों को खरीदार मिले, जिसमें वृंदा दिनेश (Vrinda Dinesh) को यूपी वॉरियर्ज ने 1.30 करोड़ और शबनीम इस्माइल को मुंबई इंडियंस ने 1.2 करोड़ की बड़ी रकम देकर खरीदा। इसके अलावा इंग्लैंड की अनुभवी तेज गेंदबाज केट क्रॉस को 30 लाख में और भारतीय स्पिनर एकता बिष्ट को 30 लाख में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा। अन्य भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों में तृषा पूजिता को 10 लाख में गुजरात जायंट्स और विकेटकीपर-बल्लेबाज अपर्णा मंडल को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख में खरीदा।

Ad

कर्नाटक की ओपनर वृंदा दिनेश का बेस प्राइस सिर्फ 10 लाख रुपये था और शायद ही किसी ने सोचा होगा कि उनके लिए इतनी ज्यादा जद्दोजहद देखने को मिलेगी। वृंदा के लिए सबसे पहले गुजरत जायंट्स ने बोली लगाई और उनके सामने तुरंत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चुनौती पेश की। आरसीबी ने 55 लाख रुपये की आखिरी बोली लगाई, जिसके जवाब में गुजरात ने 60 लाख की बोली लगाई। 65 लाख की बोली के साथ यूपी वॉरियर्ज ने एंट्री मारी और फिर गुजरात जायंट्स को कड़ी टक्कर दी। देखते ही देखते करोड़ो में बोली पहुँच गई और आखिरी में 1.30 करोड़ में यूपी की फ्रेंचाइजी ने युवा खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा।

दक्षिण अफ्रीका की शबनीम इस्माइल को मुंबई इंडियंस ने किया शामिल

महिला क्रिकेट की सबसे तेज गति से गेंदबाजी करने वाली दक्षिण अफ्रीका की शबनीम इस्माइल ने इसी साल संन्यास लिया था और उन्हें ऑक्शन से पहले यूपी वॉरियर्ज ने रिलीज कर दिया था। ऑक्शन के लिए उन्होंने अपना बेस प्राइस 40 लाख रखा था और उनके लिए शुरू में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बोली लगाई लेकिन बैंगलोर फ्रेंचाइजी 75 लाख की आखिरी बोली के बाद पीछे हट गई। यहाँ से मुंबई को टक्कर देने गुजरात जायंट्स आई और बोली 1 करोड़ से ऊपर पहुँच गई लेकिन आखिरी में मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ 20 लाख की धनराशि में बाजी मारी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications