महिला खिलाड़ियों का आईपीएल यानी विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है, जिसका आगाज 23 फरवरी से होगा। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन दो शहरों में होगा और फाइनल समेत कुल 22 मुकाबले खेले जायेंगे। WPL 2024 का पहला मुकाबला उद्धघाटन सीजन सीजन जीतने वाली मुंबई इंडियंस और उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के बीच खेला जायेगा।पिछले सीजन का आयोजन पूरी तरह से मुंबई में वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडिम में हुआ था लेकिन इस बार टूर्नामेंट का आयोजन दो शहरों में होगा। टूर्नामेंट के पहले चरण के 11 मैच बेंगलुरु और बाकी के मैच दिल्ली में खेले जायेंगे। इस तरह एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम और अरुण जेटली स्टेडियम में खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा।बेंगलुरु लेग 4 मार्च तक चलेगा, और इसके बाद 5 मार्च से शेष मुकाबले दिल्ली में होंगे। 24 दिन के दूसरे सीजन में कोई डबल हेडर नहीं है और सभी मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे।इस सीजन का फॉर्मेट भी पिछली बार की तरह ही होगा, जिसमें लीग चरण में टॉप तीन टीमें प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करेंगी। अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें 15 मार्च को एलिमिनेटर खेलेंगी। इसके बाद 17 मार्च को फाइनल खेला जायेगा।WPL 2024 का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:23 फरवरी- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु24 फरवरी- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वॉरियर्ज, बेंगलुरु25 फरवरी- गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु26 फरवरी - यूपी वॉरियर्ज बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु27 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु28 फरवरी - मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्ज, बेंगलुरु29 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु1 मार्च - यूपी वॉरियर्ज बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु2 मार्च - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु3 मार्च - गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु4 मार्च - यूपी वॉरियर्ज बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, बेंगलुरु5 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली6 मार्च - गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली7 मार्च - यूपी वॉरियर्ज बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली8 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्ज, दिल्ली9 मार्च - मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, दिल्ली10 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली11 मार्च - गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्ज, दिल्ली12 मार्च - मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली13 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, दिल्ली15 मार्च - एलिमिनेटर, दिल्ली17 मार्च - फाइनल, दिल्ली