WPL 2025 : शेफाली वर्मा की तूफानी पारी, दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई जबरदस्त जीत; स्मृति मंधाना की टीम को लगा बड़ा झटका

जेस जोनासन और शेफाली वर्मा (Photo Credit - @DelhiCapitals)
जेस जोनासन और शेफाली वर्मा (Photo Credit - @DelhiCapitals)

Delhi Capitals vs Gujarat Giants Women : वुमेंस प्रीमियर लीग का 10वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स वुमेंस के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बेहद आसानी के साथ गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स वुमेंस टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 127 रन ही बना पाई। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने इस टारगेट को 15.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए उनकी सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने काफी धुआंधार पारी खेली। जेस जोनासन ने भी काफी तूफानी बल्लेबाजी की।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह निर्णय बिल्कुल सही साबित हुआ। गुजरात जायंट्स की बल्लेबाजी बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। टीम ने महज 20 रन तक ही 4 विकेट गंवा दिए। बेथ मूनी 10, हरलीन देओल 5 और कप्तान एश्ले गार्डनर सिर्फ 3 ही रन बना सकीं। जबकि तीन खिलाड़ियों का खाता तक नहीं खुला। अगर डियांड्रा डॉटिन और भारती फूलमाली ने निचले क्रम में रन ना बनाए होते तो टीम 100 का आंकड़ा भी क्रॉस ना कर पाती।

गुजरात ने 41 रन तक 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद डियांड्रा डॉटिन ने 24 गेंद पर 26 रनों की पारी खेली और भारती फूलमाली ने 29 गेंद पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 40 रन बनाए। इसी वजह से टीम किसी तरह 127 का स्कोर बनाने में कामयाब रही। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से तीन गेंदबाजों ने 2-2 विकेट लिए।

Ad

शेफाली वर्मा ने धुआंधार पारी खेल टीम को दिलाई जीत

टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम की शुरुआत भी उतनी अच्छी नहीं रही। टीम ने 14 रन के स्कोर पर ही पहला विकेट गंवा दिया। कप्तान मेग लैनिंग 13 गेंद पर 3 रन बनाकर आउट हो गईं। हालांकि इसके बाद शेफाली वर्मा ने 27 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 44 रनों की पारी खेली। वहीं जेस जोनासन ने भी धुआंधार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 32 गेंद पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 61 रनों की पारी खेली। इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में टॉप पर आ गई है और स्मृति मंधाना की आरसीबी दूसरे स्थान पर खिसक गई है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications