WPL Auction : पूजा वस्त्राकर को मिली बड़ी रकम, RCB ने किया ऋचा घोष को मालामाल 

India v Australia - T20 Series: Game 5
India v Australia - T20 Series: Game 5

WPL Auction का रोमांच बढ़ता ही जा रहा और लगातार खिलाड़ियों को लेकर बोली जारी है। इस दौरान चौथे सेट में ऑलराउंडर खिलाड़ियों का नंबर आया। इस सेट में भारत की फ़ास्ट बोलिंग ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर पर सबसे महंगी बोली लगी। उन्हें 1 करोड़ 90 लाख में मुंबई इंडियंस ने अपने साथ शामिल किया। 50 लाख की बेस प्राइस वाली पूजा के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच बोली शुरू हुई। बाद में, 1.2 करोड़ की बोली के साथ यूपी वॉरियर्स भी शामिल हो गई लेकिन आखिरी में मुंबई ने बाजी मार ली।

Ad

इस सेट में दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड रहीं। सदरलैंड के लिए यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स ने शुरू में बोली लगाई लेकिन बाद में गुजरात टाइटंस भी शामिल हो गयी और आखिर में 70 लाख की बोली लगाकर बाजी मार ली।

भारतीय ऑलराउंडर हरलीन देओल को ज्यादा बड़ी रकम नहीं मिली। उनका बेस प्राइस 40 लाख था और इसी बेस प्राइस पर गुजरात टाइटंस ने एकमात्र बोली लगाई और अपनी टीम में शामिल करने पर कामयाब रही।

ऑलराउंडर के सेट में बिकने वाली चौथी खिलाड़ी डियांड्रा डॉटिन रहीं। 50 लाख की बेस प्राइस वाली इस कैरेबियाई खिलाड़ी के लिए गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने बोली लगाई और आखिर में गुजरात ने 60 लाख में खरीद लिया।

इस सेट में कई बड़े नाम ऐसे रहे, जो अनसोल्ड रहे। इंग्लैंड की कप्तान हीदर नाइट और डेनियल वायट, दक्षिण अफ्रीका की कप्तान सूने लूस, और श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू अनसोल्ड रहीं।

ऋचा घोष को मिली बड़ी रकम

ऑक्शन में पांचवां सेट विकेटकीपर्स का रहा और इस सेट में सबसे महंगी बोली भारत की ऋचा घोष पर लगी, जो अपनी शानदार विकेटकीपिंग के साथ-साथ तूफानी बल्लेबाजी के लिए भी जानी जाती हैं। उन्हें आरसीबी ने 1 करोड़ 90 लाख में खरीदा।

भारतीय विकेटकीपर यास्तिका भाटिया भी काफी महंगी बिकी और उन्हें मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ 50 लाख में खरीदकर सभी को चौंका दिया। ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज एलिसा हीली को 70 लाख में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा।

इनके अलावा अन्य किसी विकेटकीपर को कोई खरीददार नहीं मिला। अनसोल्ड विकेटकीपर्स की लिस्ट में भारत की तानिया भाटिया और सुषमा वर्मा, श्रीलंका की अनुष्का संजीवनी, न्यूजीलैंड की बर्नाडिन बेज़ुइडेनहॉट और इंग्लैंड की एमी जोन्स शामिल रहीं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications