WPL के ऑक्शन में इन महिला खिलाड़ियों की चमकी किस्मत, 4 प्लेयर बनीं करोड़पति; देखें पूरी लिस्ट

वूमेंस प्रीमियर लीग मिनी ऑक्शन 2025 (Photo Credit_wplt20.com)
वुमेंस प्रीमियर लीग मिनी ऑक्शन 2025 (Photo Credit_wplt20.com)

WPL Mini Auction 2025 Sold Players List: क्रिकेट जगत के सबसे रोचक महिला टी20 लीग वुमेंस प्रीमियर लीग के 2025 में होने वाले संस्करण से पहले मिनी ऑक्शन संपन्न हुआ। रविवार को बेंगलुरू में महिला प्रीमियर लीग के इस नीलामी में देश विदेश की 120 खिलाड़ी शामिल हुई थीं, जिसमें 91 भारतीय और 29 विदेशी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। बेंगलुरू में हुए इस ऑक्शन में 19 खिलाड़ियों को खरीदा गया।

Ad

महिला खिलाड़ियों पर लगी इस नीलामी में 16 साल की तमिलनाडू की लड़की को मुंबई इंडियंस ने 1.6 करोड़ रूपये में खरीदा गया। तो वहीं स्पिन गेंदबाज सिमरन शेख इस ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी साबित हुईं। उन्हें गुजरात जॉयंट्स ने 1.9 करोड़ रूपये में अपने पाले में किया। इसके अलावा बात करें तो वेस्टइंडीज की दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी डिएंड्रा डोटिन को भी गुजरात ने 1.7 करोड़ रूपये की रकम देकर खरीदा।

Ad

इस लीग में खेल रही सभी 5 टीमों के पास कुल 19 स्लॉट ही खाली थे। ऐसे में इस ऑक्शन को पूरा होने में ज्यादा वक्त नहीं लगा और कुछ घंटों में खिलाड़ियों पर बोली लग गई। जिसमें गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी ने 4-4 खिलाड़ियों को खरीदा। बाकी 3 खिलाड़ी यूपी वॉरियर्स के खाते में गईं।

जानिए WPL मिनी ऑक्शन में सोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट

1. डिएंड्रा डोटिन (गुजरात जायंट्स)- 1.7 करोड़ रूपये

2. नादिन डी क्लार्क (मुंबई इंडियंस) - 30 लाख रुपये

3. जी कमलिनी (मुंबई इंडियंस)- 1.60 करोड़ रुपये

4. सिमरन शेख (गुजरात जायंट्स)- 1.90 करोड़

5. नंदिनी कश्यप (दिल्ली कैपिटल्स)- 10 लाख रुपये

6. प्रेमा रावत (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 1.2 करोड़ रुपये

7. एन चरणानी (दिल्ली कैपिटल्स)- 55 लाख रुपये

8. आरुषि गोज़ (यूपी वारियर्स)- 10 लाख रुपये

9. क्रांति गौड़ (यूपी वारियर्स)- 10 लाख रुपये

10. संस्कृति गुप्ता (मुंबई इंडियंस)- 10 लाख रुपये

11. जोशीथा वीजे (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 10 लाख रुपये

12. सारा ब्राइस (दिल्ली कैपिटल्स)- 10 लाख रुपये

13. अलाना किंग ( यूपी वारियर्स)- 30 लाख रुपये

14. राघवी बिस्ट (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 10 लाख रुपये

15. जागृवी पवार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 10 लाख रुपये

16. निकी प्रसाद (दिल्ली कैपिटल्स)- 10 लाख रुपये

17. अक्षिता माहेश्वरी (मुंबई इंडियंस)- 20 लाख रुपये

18. डेनिएल गिब्सन (गुजरात जायंट्स)- 30 लाख रुपये

19. प्रकाशिका नाइक (गुजरात जायंट्स)- 10 लाख रुपये

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications