ऋद्धिमान साहा प्रमुख टीम में शामिल, बनाए जा सकते हैं कप्तान

Australia v India: 1st Test - Day 2
Australia v India: 1st Test - Day 2

दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) ने 2022-23 के डोमेस्टिक सीजन के लिए त्रिपुरा टीम को ज्वॉइन कर लिया है। वो आगामी घरेलू सीजन त्रिपुरा के लिए खेलेंगे और इस बात की संभावना है कि उन्हें टीम का कप्तान भी नियुक्त किया जा सकता है।

Ad

त्रिपुरा बोर्ड से ऋद्धिमान साहा की बातचीत काफी लंबे समय से चल रही थी। जैसे ही उन्हें क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल से एनओसी मिला उन्होंने टीम को ज्वॉइन कर लिया। 2020-21 के रणजी ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल से पहले साहा ने बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन से किसी और स्टेट की तरफ से खेलने के लिए एनओसी की मांग की थी।

ऋद्धिमान साहा अभी से रणजी ट्रॉफी की तैयारी में जुट जाएंगे

ईएसीएन क्रिकइन्फो की खबर के मुताबिक ऋद्धिमान साहा त्रिपुरा के लिए पूरे डोमेस्टिक सीजन तक उपलब्ध रह सकते हैं। वो अभी से आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन की तैयारियों में जुट जाएंगे और कई सारे कैंप में हिस्सा लेंगे।

ऋद्धिमान साहा की अगर बात करें तो उनके करियर में पिछले कुछ समय से काफी घटनाक्रम हुए। उन्हें भारतीय टेस्ट टीम से बाहर किया गया। इसके बाद जर्नलिस्ट से उनके विवाद की खबरें आईं और फिर उन्होंने बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने से मना कर दिया। ऋद्धिमान साहा रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में भी नहीं खेले थे और दूसरे चरण में भी खेलने से मना कर दिया।

हालांकि इसके बाद आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस की तरफ से ओपन करते हुए उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने 300 से ज्यादा रन बनाए जिसमें तीन अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। आईपीएल के जरिए ऋद्धिमान साहा ने दिखाया कि उनके अंदर काफी दमखम है। कुछ दिनों पहले ही साहा ने कहा था कि उनका पूरा फोकस पर अब केवल आईपीएल और डोमेस्टिक क्रिकेट पर ही रहेगा। साहा के मुताबिक उनका चयन अब इंडियन टीम में नहीं होगा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications