Yash Dayal reveals why he felt bad after dismissing Dhoni: आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच करो या मरो के मुकाबले में यश दयाल ने अंतिम ओवर फेंका था। दुनिया के महान फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी को गेंदबाजी करते हुए भी बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने संयम बनाए रखा। फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली टीम आरसीबी को यह मैच जीतना बेहद जरूरी था और यश दयाल के शानदार स्पेल के बदौलत टीम विजयी हो गई थी। लेकिन, अब करीब 6 महीने बाद एमएस धोनी को आउट करने को लेकर यश ने अपनी भावनाएं जाहिर की और उन्होंने बताया कि उन्हें काफी बुरा लगा था।2011 विश्व कप विजेता कप्तान के पास उस मैच को जीतने का पूरा मौका था, जब उन्होंने यश दयाल के द्वारा फेंके गए 20वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया। चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए 5 गेंदों पर अब 11 रनों की आवश्यकता थी। लेकिन बाएं हाथ के युवा गेंदबाज ने अपनी धैर्य और काबिलियत पर भरोसा करते हुए धोनी को धीमी गेंद पर कैच आउट करा दिया। View this post on Instagram Instagram Postविराट ने कहा धीमी गेंद डालो नहीं तो लंबा छक्का मारेगा - यश दयालयश ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में धोनी के हाथों एक छक्का खाने के बाद विराट कोहली के साथ योजना बनाई। विराट कोहली ने 26 वर्षीय गेंदबाज को धीमी गेंद डालने को कहा। इस गेंद पर वो आउट हो गए लेकिन उन्हें उस वक्त काफी बुरा लगा था। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, न्यूज़ 24 से बातचीत करते हुए यश दयाल ने कहा,मुझे धोनी को आउट करने के बाद काफी बुरा महसूस हुआ था। मुझे नहीं पता था कि लोग क्या कहते हैं और उनके बारे में क्या परवाह करते हैं। लेकिन जिस तरह से वो मैदान से बाहर जा रहे थे , मैं सोच रहा था कि क्या अब वो वापस खेलने उतरेंगे? यह एक ऐसा क्षण था जिस समय मेरे दिमाग में ऐसी कई सारी बातें चल रही थी। कोहली भाई मेरे पास आए और उन्होंने कहा कि धीमी गेंद फेंकों, क्योंकि तुम धोनी को गति से गेंद डालोगे तो वापस तुम्हें बॉल देखने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। तेज गेंद पर वह छक्के मार देगा। उसके बाद मुझे एहसास हुआ कि तेज गति देने की बजाय मैं धीमी गेंद फेंकता हूं, नहीं तो मुझे फिर से छक्के लग जाएंगे। गेंद की गति कम करना मेरे लिए बेहतर विकल्प रहा।