यशस्वी जायसवाल ने अजिंक्य रहाणे के किटबैग को मारी थी लात! मुंबई टीम छोड़ने को लेकर बड़ा खुलासा

यशस्वी जायसवाल और अजिंक्य रहाणे के बीच अनबन की खबर आई सामने
यशस्वी जायसवाल और अजिंक्य रहाणे के बीच अनबन की खबर आई सामने

Why Yashasvi Jaiswal Left Mumbai Domestic Team : आईपीएल 2025 के बीच युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के मुंबई का साथ छोड़कर गोवा की टीम में जाने को लेकर काफी चर्चा हो रही है। यशस्वी जायसवाल ने अचानक बड़ा फैसला लेते हुए मुंबई की बजाय गोवा की तरफ से डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलने का फैसला किया है। इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने आखिर ऐसा क्यों किया। वहीं अब इसको लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।

Ad

इस तरह की खबरें सामने आ रही हैं कि यशस्वी जायसवाल की मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे से बन नहीं रही थी। दोनों खिलाड़ियों के बीच अनबन थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक रणजी ट्रॉफी के 2025 के सीजन में जब मुंबई को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था तब यशस्वी जायसवाल ने अजिंक्य रहाणे के किटबैग को लात भी मारी थी। कहा जा रहा है कि उन्हें कप्तान और कोच जानबूझ कर टारगेट कर रहे थे और गुस्से में आकर यशस्वी जायसवाल ने ऐसा कर दिया था।

Ad

यशस्वी जायसवाल के ऊपर हार के बाद उठे थे सवाल - रिपोर्ट

यशस्वी जायसवाल ने उस मुकाबले में 4 और 26 रन बनाए थे। मुंबई की टीम पहली पारी में 120 और दूसरी पारी में सिर्फ 290 रन बनाकर ही आउट हो गई थी। टीम को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। रिपोर्ट के मुताबिक अजिंक्य रहाणे और मुंबई के कोच ओमकार साल्वी ने यशस्वी जायसवाल के कमिटमेंट पर सवाल उठाए थे। इसके बाद मुंबई के चीफ सेलेक्टर संजय पाटिल ने जो बयान दिया था, उसकी वजह से यशस्वी जायसवाल को ऐसा लगा था कि उन्हें टारगेट किया जा रहा है। पाटिल ने अपने बयान में कहा था,

भारत के लिए जो खेलने वाले खिलाड़ी हैं उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के लिए हमें कई युवा टैलैंटेड प्लेयर्स को बाहर बैठाना पड़ा। मुंबई को ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो टीम को मैच जिता सकें। भारतीय खिलाड़ियों को यह समझना होगा कि केवल मैच में उपलब्ध रहने से कुछ नहीं होता है। आप जब मुंबई के लिए खेल रहे हैं तो अपना 100 प्रतिशत भी देना होता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications