Champions Trophy से पहले भारत के सलामी बल्लेबाज ने लिया बड़ा फैसला, अब इस टूर्नामेंट में खेलते आएंगे नजर; अजिंक्य रहाणे होंगे कप्तान

India Training - ICC World Test Championship Final 2023 - Source: Getty
India Training - ICC World Test Championship Final 2023 - Source: Getty

Yashasvi Jaiswal Will Play for Mumbai in Ranji Trophy: भारत की टेस्ट टीम के धाकड़ बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, जायसवाल 23 जनवरी से मुंबई और जम्मू एंड कश्मीर के बीच होने वाले मुकाबले में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इसके बारे में मुंबई क्रिकेट संघ और कोच ओमकार साल्वी को सूचित कर दिया है। बता दें कि जायसवाल हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान एक्शन में दिखे थे, जिसमें उनका प्रदर्शन काबिलेतारीफ रहा था।

Ad

एमसीए के एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, 'उन्होंने (जायसवाल) मुंबई के कोच ओमकार साल्वी को सूचित कर दिया है कि वह रणजी ट्रॉफी के अगले दौर के लिए उपलब्ध हैं। चयन समिति आने वाले दिनों में मुंबई टीम का चयन करेगी।'

बता दें कि भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को मुंबई के स्क्वाड के साथ ट्रेनिंग में हिस्सा लिया। अगर हिटमैन आगामी मैच में चयन के लिए उपलब्ध रहते हैं, तो जम्मू एन्ड कश्मीर के खिलाफ मुंबई की एक तगड़ी टीम मैदान पर उतरेगी। इसमें अजिंक्य रहाणे जैसा दिग्गज भी शामिल होगा।

Ad

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में जायसवाल का नहीं हुआ चयन

22 जनवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान हो चुका है और यशस्वी जायसवाल का नाम इसमें शामिल नहीं है। शायद यही वजह है कि जायसवाल इस दौरान खाली रहने की बजाय रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे। इससे उन्हें काफी फायदा भी मिलेगा। भारतीय ओपनर बुधवार को मुंबई के ट्रेनिंग कैंप में शामिल होगा।

रोहित शर्मा ने रणजी ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करने वाले अजिंक्य रहाणे के साथ प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने मुंबई के लिए आखिरी बार 2015 में खेला था। रोहित ने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि वह जम्मू और कश्मीर के खिलाफ होने वाले मैच में चयन के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं।

कई पूर्व क्रिकेटर्स का मानना है कि रोहित को अपनी खोई हुई फॉर्म को हासिल करने के लिए घरेलू टूर्नामेंट में खेलना चाहिए। न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई सीरीज के बाद से रोहित अपनी खराब फॉर्म को लेकर आलोचना का शिकार हो रहे हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications