भारतीय बल्लेबाज ने जड़ दिए 400 रन, चौके-छक्कों की कर दी बरसात; कई बड़े रिकॉर्ड किए ध्वस्त

यशवर्धन दलाल ने बनाए 400 से ज्यादा रन (Photo Credit - @ImTanujSingh)
यशवर्धन दलाल ने बनाए 400 से ज्यादा रन (Photo Credit - @ImTanujSingh)

Haryana Batter Yashvardhan Dalal scored 400 Runs : हरियाणा के युवा बल्लेबाज यशवर्धन दलाल ने डोमेस्टिक क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। उन्होंने सीके नायडू ट्रॉफी में 400 रन बना दिए हैं। इस दौरान यशवर्धन ने कई चौके-छक्के लगाए। यशवर्धन ने चौकों की तो बरसात ही कर दी। सबसे बड़ी बात यशवर्धन ने यह पारी मुंबई जैसी बेहतरीन टीम के खिलाफ खेली। उनके इस बेहतरीन पारी की बदौलत हरियाणा ने काफी बड़ा स्कोर बना दिया है।

Ad

यशवर्धन ने 44 चौके और 10 छक्के की मदद से बनाए 400 रन

यशवर्धन ने 451 गेंद पर अपने 400 रन पूरे किए। उन्होंने इस दौरान 44 चौके और 10 छक्के जड़े। अभी वो 463 गेंद पर 426 रन बनाकर नाबाद हैं। यशवर्धन ओवरऑल अभी तक 46 चौके और 12 छक्के लगा चुके हैं। उनकी इस दमदार पारी के दम पर हरियाणा ने अपनी पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 732 रन बना लिए हैं। यशवर्धन अगर तीसरे दिन भी इसी तरह से बल्लेबाजी करते रहते हैं और अगर उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ मिलता है तो फिर उनके पास 500 रन बनाने का भी मौका रहेगा। क्रिकेट इतिहास में अभी तक बहुत कम बल्लेबाज हुए हैं, जिन्होंने एक पारी में 400 रन बनाए हों और यशवर्धन ने इस रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

Ad

पहले बैटिंग करने उतरी हरियाणा के लिए सलामी बल्लेबाज अर्श रंगा ने भी काफी जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने 311 गेंद पर 18 चौके और 1 छक्के की मदद से 151 रन बनाए। अर्श और यशवर्धन के बीच पहले विकेट के लिए 410 रनों की जबरदस्त साझेदारी हुई। अर्श एक शानदार पारी खेलकर आउट हो गए लेकिन यशवर्धन क्रीज पर टिके रहे और 400 से ज्यादा रन बना दिए। उन्हें बाकी बल्लेबाजों का भी अच्छा साथ मिला।

आपको बता दें कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 400 रन बनाने का रिकॉर्ड सिर्फ ब्रायन लारा के नाम है। उन्होंने ही केवल टेस्ट में 400 रन बनाए हैं। हालांकि डोमेस्टिक के अलग-अलग टूर्नामेंट्स में कुछ खिलाड़ी 400 रन बना चुके हैं। अब देखने वाली बात होगी कि यशवर्धन अपनी पारी को कहां तक ले जा पाते हैं।

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications