Mahendra Singh Dhoni wife Sakshi instagram post: भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। देश- दुनिया भर में उनके लाखों फैंस हैं, फैंस के अंदर धोनी की ऐसी दीवानगी है कि फैंस उनके लुक,उनके ट्रेंड तक को फॉलो करते हैं। वहीं उनकी पत्नी साक्षी सिंह भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। साक्षी की सादगी से तो हर कोई परिचित है। इतने बड़े दिग्गज क्रिकेटर की पत्नी होने के बावजूद साक्षी सिंपल, सादगी में भरोसा रखती हैं।महेंद्र सिंह धोनी रांची में अपने परिवार के साथ साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं और लाइमलाइट से दूर रहते हैं। ऐसा बहुत ही कम होता है जब उनकी फैमिली मीडिया के सामने आए। वह अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखते हैं। हाल ही में उनकी पत्नी साक्षी ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। जिस पर फैंस महेंद्र सिंह धोनी का हालचाल पूछते नजर आ रहे हैं। वहीं धोनी से जुड़ा एक खास कमेंट भी देखने को मिला है। आपको बताते हैं क्या है वह कमेंटसाक्षी ने शेयर की इंस्टाग्राम पोस्टलंबे समय बाद साक्षी सिंह ने शुक्रवार शाम अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बेहद सादे अंदाज में अपनी एक तस्वीर शेयर की है। साक्षी की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postफैंस ने किया कमेंटवहीं साक्षी की इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट देखने को मिला। एक फैन गर्ल ने पोस्ट पर कमेंटकर लिखा कि यू डिजर्व बेटर साक्षी (आगे हार्ट इमोजी शेयर की है) मुझे धोनी दे दो। हालांकि साक्षी ने इस कमेंट पर कोई रिप्लाई नहीं किया है। अगर साक्षी इस कमेंट पर रिप्लाई करेंगी तो काफी मजेदार होगा। फैंस साक्षी की पोस्ट पर धोनी से संबधित कमेंट कर रहे हैं, कोई धोनी के हाल-चाल ले रहा है तो वहीं फैंस धोनी के खेल के बारे में भी पूछ रहे हैं।साक्षी की पोस्ट पर फैन ने किया कमेंट (photo credit: instagram/sakshisingh_r)महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी एक दूसरे को बचपन से ही जानते थे और धोनी और साक्षी भी रांची में एक ही स्कूल में पढ़ाई करते थे। उन दोनों के पिता रांची की 'MECON' कंपनी में एक साथ काम करते थे। साक्षी और धोनी दोनों के परिवारों में काफी अच्छा रिश्ता था।