मैदान पर बिजली गिरने से युवा क्रिकेटर की हुई मृत्यु

क्रिकेट के मैदान पर सुखद और दुखद घटनाएं होती रही हैं। इसमें कभी मैदान पर गेंद से चोट लगने से तो कभी अन्य कारणों से दुखद खबरें आती रहती है। इस बार बिजली गिरने से एक युवक की मैदान पर मृत्यु हो गई। यह हादसा पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के श्रीरामपुर में हुआ है। क्लब क्रिकेट खेलने वाले इस 21 वर्षीय खिलाड़ी का नाम देबब्रत पॉल बताया गया है। इस युवा खिलाड़ी ने दक्षिण कोलकाता की विवेकानंद पार्क स्थित कलकाता क्रिकेट एकेडमी पिछले महीने ही जॉइन की थी। बताया जा रहा है कि इस क्लब क्रिकेटर पर दोपहर को बिजली गिरी थी और मैदान पर ही उसकी मौत हो गई। खिलाड़ी दोपहर में प्रैक्टिस शुरू करने वाले थे तब बिजली कड़्कना शुरू हुई और देबब्रत पर गिरी। इसके बाद अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद खिलाड़ी के माता-पिता को सूचित कर दिया दिया। इस घटना में मृतक के साथ खिलाड़ी बच गए थे। परिवार के लिए यह असहनीय दुःख होगा। इससे पहले भी क्रिकेट के मैदान पर कई घटनाओं में खिलाड़ियों की जान गई है। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज फिल ह्यूज गेंद लगने के बाद दुनिया को अलविदा कह गए थे। भारत के नमन लाम्बा भी बांग्लादेश में फील्डिंग के दौरान गेंद लगने से हमेशा के लिए विश्व और खेल को छोड़ कर चले गए थे। कलकाता क्रिकेट एकेडमी में हुई घटना प्राकृतिक है लेकिन काफी दुखद है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications