राष्ट्रीय चयन समिति के पूर्व चेयरमैन संदीप पाटिल ने युवराज सिंह की काफी तारीफ की है। उन्होंने युवराज को भारतीय क्रिकेट के लिए भगवान का तोहफा बताया है। हालांकि संदीप पाटिल ने ये भी कहा कि अगर युवराज सिंह 2019 विश्व कप में भारतीय टीम के लिए खेलना चाहते हैं तो उनकी फॉर्म और फिटनेस काफी बेहतर रहनी चाहिए।
आपको बता दें
श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला से बाहर किए जाने के बाद युवराज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 3 एकदिवसीय मैच में भी जगह नहीं मिली। हालांकि पाटिल को उम्मीद है कि युवराज सिंह जरुर टीम में वापसी करेंगे।
पाटिल ने 2019 विश्व कप में युवराज को टीम में शामिल किए जाने की संभावनाओं को लेकर कहा कि ' मैं अब चयनकर्ता नहीं हूं। 2 साल काफी लंबा समय होता है और जिस तरह से खिलाड़ी आजकल चोटिल हो रहे हैं उससे देखकर लगता है कि हर खिलाड़ी पर अब काफी ज्यादा दबाव रहता है।
पाटिल ने कहा कि ' युवराज भगवान का एक तोहफा हैं। मैं उनका काफी बड़ा फैन रहा हूं और मैं उनका फैन हमेशा रहुंगा। लेकिन टीम में वापसी के लिए उन्हे रन बनाने होंगे और फिटनेस टेस्ट में खरा उतरना होगा।
धोनी को लेकर भी आजकल काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। पाटिल ने कहा कि जो लोग भारतीय क्रिकेट टीम के साथ काम कर रहे हैं वो इस बारे में फैसला लेंगे। इसलिए मेरी तरफ से ये कहना सही नहीं होगा कि युवराज और धोनी को लेकर क्या फैसला होगा।
हालांकि पाटिल ने धोनी और युवराज दोनों ही खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की और कहा कि ये दोनों काफी स्पेशल क्रिकेटर हैं। पाटिल ने कहा कि काश मेरे अंदर इन खिलाड़ियों के 5 प्रतिशत जितना टैलेंट होता।
आपको बता दें संदीप पाटिल साल 2012 से लेकर 2016 तक भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति के चेयरमैन थे। उन्होंने युवराज सिंह को लेकर बेबाकी से अपनी राय रखी। युवराज ने अपनी आखिरी श्रृंखला चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली थी।
Published 16 Sep 2017, 13:39 IST