पुर्तगाल ने रविवार को बहुप्रतिष्ठित यूरो 2016 के खिताबी मुकाबले में फ्रांस को 1-0 से हराकर इतिहास के पन्नों पर में अपना नाम दर्ज करा लिया है। पुर्तगाल ने इससे पहले कभी भी यूरो कप नहीं जीता था। यह बहुत ही रोमांचक मैच रहा जो पहले ही मिनट से नाटकीय मोड़ लेता रहा। पुर्तगाल के कप्तान और देश के सर्वकालिक गोल स्कोरर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पहले हाफ में चोट लग गई और वह उपचार कराने के लिए मैदान से बाहर हो गए।
किसी ने सोचा भी नहीं था कि पुर्तगाल को अपने सितारा खिलाड़ी के बिना दमदार फ्रांस का सामना करना होगा। मगर पूरी टीम के मन में कुछ और ही विचार चल रहा था। रोनाल्डो भी टचलाइन से अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे थे।
फ्रांस का गेंद पर अच्छा दबदबा था, लेकिन वह गोल करने में नाकामयाब रहे। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें गोआल नहीं कर सकी और फिर सबकी नजरें अतिरिक्त समय पर जा टिकी। पहले अतिरिक्त समय में दोनों टीमें गोल का एक-एक मौका चूक गई, और मुकाबला दूसरे अतिरिक्त समय में चला गया। दो मिनट बाद एडर ने शानदार गोल करके मुकाबला पुर्तगाल की झोली में दल दिया।
उम्मीद के मुताबिक ट्विटर पर पुर्तगाल के लिए बधाई संदेशों का तांता लगा गया। क्रिकेटरों ने भी पुर्तगाल और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को इस ऐतिहासिक रात पर जीत की बधाई दी।
क्रिस गेल शुरुआत से ही पुर्तगाल के समर्थन में थे और उनका अनुमान भी सही रहा, जिसका उल्लेख उन्होंने ट्वीट करके दिया।
(पहले मैच से मेरा अनुमान बिलकुल सटीक रहा। यूरो 2016 फाइनल। पुर्तगाल चैंपियन। क्रिस्टियानो महान है। अब आप लोग क्या कहना चाहेंगे।)My prediction from game one was spot on! #Euro2016Final #Portugal #champion2016 @Cristiano the greatest! What u y'all got to say now?!? ??
— Chris Gayle (@henrygayle) July 10, 2016
Jump jump jump ! Jump for Portugal @cristiano ! Many congrats to the whole country totally deserved it France favourites to win but Portuguese showed resistance ?? A video posted by Yuvraj Singh (@yuvisofficial) on
(पुर्तगाल पुर्तगाल)Portugal Portugal ⚽⚽⚽???
— Darren Sammy (@darrensammy88) July 10, 2016
(और आलोचक कहेंगे कि वह मैदान पर भी नहीं थे। स्वर्ण पदक की मानसिकता!!!)
And the haters will say he wasn't even on the field. Gold medal mentality!!!! @Cristiano — Wayne Parnell (@WayneParnell) July 10, 2016
(मेरे बेटे रोशन की टीम जीती, शाबाश पुर्तगाल। चैंपियंस यूरो कप।)Roshaan's team won Well done Portugal .. CHAMPIONS EURO CUP.. ?? @ Hilton Brighton Metropole https://t.co/oH6Ufpsj2B
— Mohammad Hafeez (@MHafeez22) July 10, 2016
(अतिरिक्त समय में पुर्तगाल ने रोनाल्डो को मेनेजर बनाकर शानदार नियुक्ति की।)
Remarkable appointment by Portugal to announce @Cristiano as manager during extra time ... — Michael Vaughan (@MichaelVaughan) July 10, 2016
(पुर्तगाल।।।!!! लुसिगनन गोल्फ क्लब से सीधे)Portugal...!!!! All the way from Lusignan golf club. #Guyana #euro2016 #Zouks #cplt20 https://t.co/PL3ina1p84
— David Miller (@DavidMillerSA12) July 10, 2016