युवराज सिंह ने अनुष्का शर्मा को दिया अनोखा निक नेम

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर को इटली में शादी कर ली। इसके बाद 21 दिसंबर को दिल्ली में और 26 दिसंबर को मुंबई में शादी का रिसेप्शन आयोजित किया गया। मुंबई में हुए रिसेप्शन में विराट कोहली के तमाम साथी खिलाड़ियों ने शिरकत की। इस मौके पर युवराज सिंह ने अनुष्का शर्मा को एक खास नाम 'रोजी भाभी' दिया। युवराज सिंह अपने खुशमिजाज अंदाज़ के लिए काफी मशहूर हैं। उन्होंने इस मौके पर विराट-अनुष्का की जोड़ी के साथ तस्वीर भी ली। जब उन्होंने ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की तो कैप्शन के तौर पर नीचे लिखा " आप दोनों को इस साथ के लिए ढेरों शुभकामनाएं चीकू और रोज़ी फाभी (भाभी)। चीकू जहां विराट कोहली का निकनेम है वहीं साफ है रोज़ी कोई और नहीं अनुष्का शर्मा है । आपको बताते चलें कि अनुष्का शर्मा ने रोज़ी नाम का किरदार अनुराग कश्यप की फ़िल्म बॉम्बे वेलवेट में निभाया था।

Ad

गौरतलब है इससे पहले भी जब युवराज ने एक और तस्वीर ट्विटर पर शेयर की थी, जिसमे वह और अनुष्का ही नज़र आ रहे थे ,तब भी उन्होंने कैप्शन में लिखा " साड्डी रोज़ी भाभी अब आधिकारिक तौर पे "। साथ ही विराट और अनुष्का को सफल दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए वहां पहुंच चुकी है। इस मौके पर विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा भी वहां गई हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 5 जनवरी को खेला जाएगा। शादी के बाद पहली बार कप्तान कोहली मैदान में दिखेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications