वीडियो : युवराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया श्रेष्ठ कप्तान

भारतीय क्रिकेट के सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को कप्तान के रूप में अंतिम मैच इंग्लैंड के खिलाफ भारत ‘A’ की ओर से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडयम में खेला। इस मैच में मेहमान टीम ने धोनी की कप्तानी वाली भारत ‘A’ की टीम को 3 विकेट से हरा दिया। धोनी के साथ लंबे समय तक खेलने वाले युवराज सिंह ने धोनी के साथ एक वीडियो पोस्ट किया, इसमें दोनों ने साथ बिताए समय और करियर से जुड़े लम्हों को साझा किया। 9 वर्षों तक भारतीय टीम का कप्तान रहने के बाद धोनी ने इस मशाल को युवा खिलाड़ी विराट कोहली के हाथों में देने का निर्णय किया और सीमित ओवर की कप्तानी से खुद को अलग कर लिया। 35 वर्षीय धोनी टेस्ट क्रिकेट से 2014 में संन्यास ले चुके हैं, उसके बाद वे एकदिवसीय और टी20 में भारतीय टीम की कमान संभाल रहे थे। उन्हें 2007 में हुए प्रथम टी20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम के कप्तान के रूप में चुना गया था। नीली जर्सी वाली टीम का अंतिम बार नेतृत्व करते हुए धोनी कप्तानी के सफर को जीत के साथ अंजाम तक नहीं पहुंचा पाए, लेकिन भारत ‘A’ की ओर से खेलते हुए उन्होंने अपनी धमाकेदार पारी से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। माही ने अपनी टीम के अंतिम ओवर में 23 रन बनाकर कुल स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया। मध्यक्रम में धोनी के साथ कई यादगार पारियां खेलने वाले युवराज ने अपना अंतिम एकदिवसीय मुक़ाबला 2013 में खेला था। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीमित ओवर सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। युवी ने भी भारत ‘A’ की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ हुए अभ्यास मैच में हिस्सा लिया। मैच के बाद युवी ने धोनी के साथ एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्हें धोनी की कप्तानी और व्यवहार के बारे में बात करते हुए देखा जा सकता है। युवी ने माही की कप्तानी में जीते गए आईसीसी टूर्नामेंटों और टेस्ट में इंडिया की नंबर एक रैंक का जिक्र किया है। धोनी ने भी 2007 विश्वकप के दौरान युवराज द्वारा लगाए गए 6 छक्कों का जिक्र किया है।

Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications