5 most expensive bowlers IPL Auction history: आईपीएल का ऑक्शन जब भी होता है, कुछ ना कुछ नए रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। पिछली बार ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क पर 24 करोड़ से ज्यादा की रिकॉर्ड बोली लगी थी और वह नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे लेकिन इस बार वह पीछे छूट गए। उनकी इस उपलब्धि को पहले श्रेयस अय्यर ने अपने नाम किया और फिर ऋषभ पंत 27 करोड़ के साथ सबसे महंगे प्लेयर बन गए। बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों पर भी फ्रेंचाइजी ने खूब पैसा लुटाया और उन्हें भी मालामाल किया।आईपीएल की नीलामी में कई ऐसे भारतीय गेंदबाज रहे, जिनके ऊपर खूब पैसा बरसा। इसी के आधार पर हम इस आर्टिकल में आपको उन 5 भारतीय गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा रकम नीलामी में मिल चुकी है।5. हर्षल पटेलहर्षल पटेल को आईपीएल 2024 के ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने मालामाल कर दिया था। इस गेंदबाज को पंजाब की फ्रेंचाइजी ने 11.75 करोड़ की कीमत में खरीदा था। हर्षल ने अपने ऊपर दिखाए गए भरोसे को पूरी तरह सही भी साबित किया और पर्पल कैप जीती लेकिन उन्हें इस बार रिटेन नहीं किया गया।4. मोहम्मद सिराजरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मोहम्मद सिराज को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था। सिराज को लेकर उम्मीद थी कि शायद उन्हें आरटीएम कर लिया जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वह एक नई टीम का हिस्सा बन गए। सिराज को गुजरात टाइटंस ने खुद के साथ जोड़ा और उन्हें 12.25 करोड़ रुपये दिए। इस तरह सिराज नीलामी इतिहास के चौथे सबसे महंगे भारतीय गेंदबाज बन गए।3. दीपक चाहरतेज गेंदबाज दीपक चाहर आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में बहुत ऊंची बोली नहीं आकर्षित कर पाए लेकिन 2022 की बड़ी नीलामी में उनकी किस्मत चमक गई थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें हासिल करने के लिए अपनी तिजोरी खाली कर दी थी और इस गेंदबाज को 14 करोड़ की कीमत में अपने साथ जोड़ा था। इस तरह चाहर सबसे महंगे भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।2. अर्शदीप सिंहतेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने करियर की शुरुआत पंजाब किंग्स के साथ की थी और कई सीजन से टीम का अहम हिस्सा बने हुए थे। लेकिन इस बार उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया। मेगा ऑक्शन में उन्हें खरीदने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने 15 करोड़ से ज्यादा की कीमत लगाई लेकिन फिर पंजाब ने RTM का इस्तेमाल किया और 18 करोड़ की कीमत में उन्हें वापस साइन किया।1. युजवेंद्र चहलआईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने इस बार इतिहास रच दिया और वह नीलामी इतिहास के सबसे महंगे स्पिनर बन गए। उन्हें 18 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत में पंजाब किंग्स ने खरीदा और वह अर्शदीप के साथ संयुक्त रूप से ऑक्शन इतिहस के सबसे महंगे भारतीय गेंदबाज बनने में सफल रहे।