Fan Trolls Dhanashree Verma: आरजे महवश एक फेमस यूट्यूबर हैं। जो अपने प्रैंक वीडियो के लिए जानी जाती हैं। वह प्रैंक वीडियो के अलावा एक फेमस रेडियो जॉकी भी हैं, उन्होंने रेडियो मिर्ची 98.3 एफएम से अपने करियर की शुरुआत की और यूट्यूब पर वह अपने मजाकिया कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। धनश्री वर्मा से अलग होने के बाद से युजवेंद्र चहल का नाम आरजे महवश के साथ जोड़ा जा रहा है, वहीं आरजे महवश भी अक्सर युजवेंद्र चहल के आसपास ही नजर आती हैं। महवश की हर पोस्ट को युजवेंद्र चहल के साथ जोड़कर देखा जाता है, इसी कड़ी में आरजे महवश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है, जिसके कमेंट बॉक्स में धनश्री वर्मा को सलाह मिली। आपको बताते हैं क्या है पूरा माजरा।
फैंस ने की आरजे महवश की तारीफ, धनश्री वर्मा को किया ट्रोल
शनिवार शाम आरजे महवश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है, इस पोस्ट में आरजे ने अपनी तमाम तस्वीरें शेयर की हैं। सभी तस्वीरों में आरजे महवश बेहद सुंदर और किलर पोज देती हुईं नजर आ रही हैं। फैंस भी आरजे महवश की खूब तारीफ कर रहे हैं। कोई युजवेंद्र चहल का जिक्र कर रहा है तो कोई धनश्री वर्मा के बारे में बात कर रहा है।
वहीं एक फैन ने धनश्री वर्मा को सलाह देते हुए लिखा कि आरजे महवश से कुछ सीख लो। वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट कर महवश की तारीफ करते हुए लिखा कि इतनी सुदंर लड़की कहां से ढूंढ ली चहल भाई। एक अन्य फैन ने कमेंट कर लिखा चहल की एक और हैट्रिक पक्की।

हाल ही में युजवेंद्र चहल ने मुंबई में किराए पर एक फ्लैट लिया, उन्होंने इस फ्लैट के लिए सिक्योरिटी अमाउंट भी जमा कर दिया है। फ्लैट की खबर के बाद से युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के अफेयर की खबरें और ज्यादा तेज हो गई हैं। फैंस का मानना है कि युजवेंद्र चहल, आरजे महवश के साथ रह सके इसलिए उन्होंने फ्लैट लिया है। वहीं फ्लैट की वजह से फैंस ने युजवेंद्र चहल को जमकर ट्रोल भी किया है।