धनश्री वर्मा का भारत नहीं है जन्म स्थान, डांस से पहले अपनाया था अलग प्रोफेशन; चहल के साथ लव स्टोरी की कहानी भी दिलचस्प

Yajuvendra Chahal
धनश्री वर्मा काफी चर्चा में रहती हैं (Photo credit: Instagram/ dhanashree9)

Yuzvendra Chahal wife Dhanashree Verma: कोरियोग्राफर और यूट्यूबर धनश्री वर्मा बहुत ही सुंदर है। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लाखों फैंस के साथ-साथ धनश्री भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के दिल पर भी राज करती हैं। मात्र 3 महीने में ही चहल को धनश्री से प्यार हो गया था। यह बात शायद ही कुछ लोग जानते होंगे कि तीन महीने के रिलेशनशिप के बाद ही दोनों ने सगाई करने का फैसला लिया था। इसके बाद में दोनों ने शादी कर ली थी।

दरअसल, ऑनलाइन डांस क्लास के दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और वह रिलेशनशिप में आ गए थे। युजवेंद्र चहल और धनश्री की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है। धनश्री की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। धनश्री अक्सर अपने डांस के वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं, चहल भी अपने मजाकिया अंदाज और क्रिकेट से फैंस के दिल पर राज करते हैं।

भारत नहीं इस देश की हैं धनश्री वर्मा

शायद ही कुछ लोगों को पता हो कि धनश्री वर्मा का जन्म भारत नहीं बल्कि दुबई में हुआ था। जी हां धनश्री मूलरूप से दुबई की रहने वाली हैं। धनश्री का जन्म 27 सितंबर,1996 को हुआ था। धनश्री पेशे से एक डेंटिस्ट भी हैं। उन्होंने 2014 में मुंबई के डीवाई पाटिल कॉलेज से डेंटिस्ट की पढ़ाई की थी, लेकिन डांस हमेशा से उनका पहला प्यार था। जिसकी वजह से धनश्री ने अपने पहले प्यार को चुना और कोरियोग्राफर बन गईं।

यजुवेंद्र चहल की इस अदा पर दिल दे बैठीं थी

चहल को ऑनलाइन क्लास में धनश्री वर्मा से प्यार हो गया था। उन्होंने तय कर लिया था कि उनकी लाइफ पार्टनर बनने के लिए धनश्री परफेक्ट हैं। तीन महीने के रिलेशनशिप के चलते चहल ने धनश्री को सीधे शादी के लिए प्रपोज किया था। वहीं, एक शो में धनश्री से रिश्ते के बारें में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब चहल ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया तो वह हैरान रह गईं और उन्होंने ये बात सबसे पहले अपनी मम्मी को बताईं। धनश्री ने बताया कि उन्हें चहल की शालीनता और शराफत पसंद आ गई थी, जिसकी वजह से उन्होंने शादी के लिए हां कर दी थी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications