फखर ज़मान के साथ अपने रिश्ते पर अभिनेत्री ज़रीन खान ने तोड़ी चुप्पी

Enter caption

क्रिकेट और बॉलीवुड का हमेशा से ही गहरा संबंध रहा है। क्रिकेटर बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों पर फिदा रहे हैं। इनमें कई अभिनेत्रियों ने क्रिकेटरों को जीवनसाथी बना लिया तो बहुत सी सिर्फ किसी क्रिकेटर की अधूरी मोहब्बत ही बनकर रह गई। खिलाड़ियों का बॉलीवुड बालाओं से कनेक्शन मीडिया की सुर्खियां बनने में समय नहीं लेता। अब बॉलीवुड अभिनेत्री ज़रीन खान के पाकिस्तानी क्रिकेटर फखर जमान के साथ अफेयर की खबरें भी सुर्खियों में छाई हुई हैं।

Ad

पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान और पाकिस्तानी क्रिकेटर फखर जमान के रिश्ते की खबरें सोशल मीडिया पर जमकर उछाल मार रही है। जरीन खान का नाम पाकिस्तानी स्टार ओपनर फखर जमान के साथ जोड़ा जा रहा था। अब जरीन ने फखर के साथ रिश्ते पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

सलमान खान के साथ फिल्म वीर से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली जरीन ने इन खबरों को बकवास बताया है। ट्विटर पर एक न्यूज चैनल की खबर को शेयर करते हुए 31 वर्षीय एक्ट्रेस ने लिखा, 'बुलशिट'यानी एकदम बकवास। इस न्यूज़ पोर्टल की खबर में लिखा था कि सानिया मिर्जा जिन्होंने शोएब मलिक से विवाह रचाया है , अब उनके बाद ज़रीन खान ने भी सरहद पार अपना जीवनसाथी ढूंढ लिया है। जरीन ने साफ कर दिया कि फखर के साथ उनके रिश्ते की खबर एकदम झूठी है। लिहाजा साफ है कि उन्‍होंने पाकिस्‍तान के युवा बल्‍लेबाज़ फखर जमान के साथ रिश्‍ते को नकार दिया है।

Ad

बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि बॉलीवुड अभिनेत्री ज़रीन खान का नाम किसी पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ जोड़ा गया है। इससे पहले शाहिद अफरीदी के साथ भी उनके रोमांस की खबरें आ चुकी हैं। कुछ समय पूर्व ही उनको शाहिद अफरीदी के साथ अलग -अलग मौकों पर देखा जाता था। मगर उन्होंने इन खबरों का भी खंडन किया था। अब उनके साथ फखर ज़मान का नाम जोड़ा जा रहा है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications