ज़िम्बाब्वे ने वर्ल्ड कप के लिए किया टीम का ऐलान, पिछला संस्करण खेलने वाले दो खिलाड़ियों को मिली अहम जिम्मेदारी 

Photo Courtesy: Zimbabwe Cricket
Photo Courtesy: Zimbabwe Cricket

दक्षिण अफ्रीका में अगले महीने खेले जाने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप (Under-19 World Cup 2024) के लिए ज़िम्बाब्वे टीम (Zimbabwe Cricket Team) ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। 15 सदस्यीय स्क्वाड की कप्तानी मैथ्यू शॉनकेन को सौंपी गई है, वहीं उनके डिप्टी के रूप में पनाशे तरुविंगा नजर आएंगे। ये दोनों ही खिलाड़ी वेस्टइंडीज में खेले गए पिछले संस्करण में भी शामिल थे। ज़िम्बाब्वे टीम की कोचिंग जिम्मा पूर्व खिलाड़ी प्रॉस्पर उत्सेया उठाए।

ज़िम्बाब्वे की टीम में रेयान कामवेम्बा, रौनक पटेल, मैशफोर्ड शुंगू और अनेसु कामुरिवो जैसे खिलाड़ी शामिल हैं जिन्हें राष्ट्रीय प्रीमियर लीग जैसी शीर्ष घरेलू प्रतियोगिताओं में अपनी क्षमता की झलक दिखाने के बाद देश की सबसे उदीयमान प्रतिभाओं में गिना जाता है।

आगामी वर्ल्ड कप संस्करण में ज़िम्बाब्वे को ग्रुप सी में जगह मिली है, जिसमें उसके साथ ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और नामीबिया भी है। अन्य ग्रुप की बात करें, तो गत चैंपियन भारत को ग्रुप ए में बांग्लादेश, आयरलैंड और यूएसए के साथ रखा गया है। ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के साथ शामिल है। ग्रुप डी में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और नेपाल है।

पिछले वर्ल्ड कप में ज़िम्बाब्वे का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। उसने अपने तीन में से सिर्फ एक मुकाबले में जीत दर्ज की थी।

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में ज़िम्बाब्वे अपने अभियान का आगाज 21 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ किम्बर्ले में करेगी। इसके बाद अपना अगला मुकाबला 25 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया से और फिर 27 जनवरी को नामीबिया से खेलेगी। ये दोनों मुकाबले भी किम्बर्ले में ही खेले जायेंगे।

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के लिए ज़िम्बाब्वे टीम

नथानिएल हलाबंगाना (फाल्कन कॉलेज), पनाशे तरुविंगा (सेंट चार्ल्स कॉलेज, दक्षिण अफ्रीका), रौनक पटेल (हेलेनिक अकादमी), कैंपबेल मैकमिलन (पीटरहाउस बॉयज), रयान कामवेम्बा (प्रिंस एडवर्ड हाई स्कूल), ब्रेंडन सुंगुरो (सेंट चार्ल्स कॉलेज, दक्षिण अफ्रीका), कैल्टन टकावीरा (वाइज आउल हाई स्कूल), मैथ्यू शॉनकेन (हेलेनिक अकादमी), एनेसु कामुरिवो (माउंटेन), न्यूमैन न्यामुरी (सेंट चार्ल्स कॉलेज, दक्षिण अफ्रीका), माशफोर्ड शुंगु (माउंटेन), कोहल एक्स्टीन (पीटरहाउस बॉयज़),पनाशे ग्वातिरिंगा (वाइज आउल हाई स्कूल), शॉन दज़कातिरा (मिल्टन हाई स्कूल), मुनाशे चिमुसोरो (क्रिश्चियन ब्रदर्स कॉलेज)

Quick Links

App download animated image Get the free App now