गंभीर बीमारी की चपेट में आये ज़िम्बाब्वे के दिग्गज खिलाड़ी, पूर्व खेल मंत्री ने की लोगों से खास अपील 

हीथ स्ट्रीक को ज़िम्बाब्वे के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक माना जाता है
हीथ स्ट्रीक को ज़िम्बाब्वे के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक माना जाता है

ज़िम्बाब्वे (Zimbabwe) के पूर्व ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक (Heath Streak) गंभीर रूप से बीमार हैं और साउथ अफ्रीका (South Africa) में डेथबेड पर अपने जीवन के लिए जूझ रहे हैं। उनकी बीमारी के बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है। ज़िम्बाब्वे के पूर्व शिक्षा, खेल और संस्कृति मंत्री डेविड कोल्टर्ट ने एक ट्विटर पोस्ट के जरिए इस ख़बर की पुष्टि की है और सभी लोगों से ज़िम्बाब्वे के 49 वर्षीय पूर्व ऑलराउंडर के ठीक होने की प्रार्थना करने का अनुरोध किया है।

Ad

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,

"यह ज़िम्बाब्वे और उसके बाहर रहने वाले प्रार्थना योद्धाओं के लिए एक आह्वान है। हमारे देश के महानतम क्रिकेटरों में से एक हीथ स्ट्रीक बेहद बीमार हैं और उन्हें हमारी दुआओं की जरूरत है। कृपया क्या हम सब उनके और उनके परिवार के लिए प्रार्थना कर सकते हैं।"
Ad

हीथ स्ट्रीक ने भारत के खिलाफ खेला था अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच

डेविड कोल्टर्ट के अलावा खेल पत्रकार माइक मैडोडा ने भी एक ट्वीट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि केवल एक चमत्कार ही ज़िम्बाब्वे के पूर्व कप्तान को बचा सकता है। माइक मैडोडा ने अपने ट्वीट में लिखा।

"हीथ स्ट्रीक अपने आखिरी पड़ाव पर हैं। उनका परिवार यूके से साउथ अफ्रीका के रास्ते पर है। अब ऐसा लगता है कि उन्हें सिर्फ एक चमत्कार ही बचा पाएगा। मैं उनके लिए प्रार्थनाएं करता हूं।"
Ad

ज़िम्बाब्वे के लिए कप्तानी कर चुके हीथ स्ट्रीक का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 10 नवंबर 1993 को बेंगलुरु में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुआ था। वहीं, उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच पाकिस्तान के खिलाफ कराची में खेला था। 2005 में उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच भारत के खिलाफ हरारे में खेला था।

हीथ स्ट्रीक ने अपने करियर में 65 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने एक शतक और 11 अर्धशतकों की मदद से 1990 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में कुल 216 विकेट हासिल किए। वनडे में स्ट्रीक ने कुल 189 मुकाबले खेले, जिनमें उन्होंने 13 अर्धशतकों की मदद से कुल 2943 रन बनाए और 239 विकेट भी अपने नाम किये।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications