ज़िम्बाब्वे मेरे लिए बेहद ख़ास जगह है: एमएस धोनी

भारतीय टीम के एकदिवसीय और टी20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ज़िम्बाब्वे के बारे में कहा है कि ये अफ़्रीकी देश उनके लिए बेहद ख़ास है। तीन मैचों की सीरीज में जीत हासिल करने वाले कप्तान धोनी को भारतीय टीम में आने के लिए ज़िम्बाब्वे दौरे से ही मदद मिली थी। धोनी ने ज़िम्बाब्वे में अपने अनुभव के बारे में कहा," ये मेरे लिए बहुत ही ख़ास जगह है। भारतीय टीम में जगह बनाने से पहले 2004 में मैं यहाँ आया था और उस दौरे के प्रदर्शन के कारण मुझे भारतीय टीम में जगह बनाने में मदद मिली। मैं यहाँ तीसरी बार आया हूँ और मुझे यहाँ आकर काफी अच्छा लगता है।" 2004 में साईराज बहुतुले की कप्तानी में धोनी इंडिया A की टीम के साथ केन्या और ज़िम्बाब्वे के दौरे पर आये थे। उस दौरे पर उन्होंने पाकिस्तान 'A' के खिलाफ दो लगातार शतक के अलावा एक अर्धशतक भी लगाया था। इस प्रदर्शन के कारण धोनी को दिसम्बर में बंगलदेश के दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह मिली थी। हालाँकि पहले मैच में वो बिना खाता खोले 0 पर आउट हो गए थे लेकिन उसके बाद 2005 में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने दो बेमिसाल शतक जड़कर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त दस्तक दी। 2007 में धोनी को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई और आज वो भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में एक हैं। भारत को आज से जिम्बाबे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेना है और धोनी इस सीरीज में भी जीत हासिल करने की कोशिश में होंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications