Free Fire MAX में 2 गन्स जिनका उपयोग सभी को करना चाहिए और 2 जिन्हें नज़रअंदाज करना चाहिए

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर कोई बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइट्स जीतना चाहता है। यह काम आसान नहीं है और इसके लिए सही गन्स का चुनाव बहुत जरुरी होता है। कई लोग गन्स के चुनाव के मामले में गलती कर देते हैं। इस आर्टिकल में हम 2 गन्स के बारे में बात करेंगे, जो खिलाड़ियों को उपयोग करनी चाहिए और 2 जिन्हें नज़रअंदाज करना चाहिए।

Ad

Free Fire MAX में 2 गन्स जिनका उपयोग सभी को करना चाहिए और 2 जिन्हें नज़रअंदाज करना चाहिए

2- गन उपयोग करनी चाहिए: M1887

youtube-cover
Ad

M1887 शॉटगन को कई लोग पसंद करते हैं। इसका डैमेज काफी ज्यादा है। क्लोज रेंज में फाइट्स का सबसे ज्यादा महत्व होता है। इसी वजह से M1887 को उपयोग करके आप आक्रमक तरीके से खेल सकते हैं।

2- गन उपयोग नहीं करनी चाहिए: VSS

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में VSS गन को काफी कम लोग उपयोग करते हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि गन में सिर्फ 15 बुलेट्स रहती हैं और रेट ऑफ फायर तेज है। इसी वजह से बुलेट्स तेजी से खत्म होती हैं। इसकी रीलोड स्पीड भी बहुत कम है।

1- गन उपयोग करनी चाहिए: Groza

youtube-cover
Ad

Groza गन को कई लोग उपयोग करते हैं और इस गन का डैमेज, रेट ऑफ फायर, रीलोड स्पीड और रेंज सभी काफी बेहतरीन है। आप इस गन द्वारा आसानी से हर रेंज में फाइट कर सकते हैं। Groza को एयरड्रॉप से हासिल करना पड़ता है।

1- गन उपयोग नहीं करनी चाहिए: Famas

youtube-cover
Ad

Famas एक ऐसी गन है, जो आपको क्लोज और लॉन्ग दोनों रेंज में फायदा नहीं कराएगी। यह गन सिर्फ मिड रेंज के लिए सही है लेकिन इस रेंज में कम फाइट्स ही होती हैं। ऐसे में आपको इसे नज़रअंदाज करना चाहिए।

(नोट: गन्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications