Free Fire MAX के 2 नए कैरेक्टर्स जिनके बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं होगी

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा महत्व है। हर अपडेट के साथ कैरेक्टर्स आते हैं और इनकी मदद से आप गेम में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। गेम में 50 से ज्यादा कैरेक्टर्स हैं। कई सारे लोगों को हालिया कैरेक्टर्स के बारे में अच्छे से जानकारी नहीं है। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के दो नए कैरेक्टर्स को लेकर बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX में हालिया अपडेट के बाद आए दो नए कैरेक्टर्स पर एक नज़र

1- Suzy

youtube-cover
Ad

Suzy के पास Money Mark नाम की ताकत है। इसकी मदद से विरोधियों द्वारा मार्क करने पर बाउंटी वैल्यू होगी। अगर आपने किसी विरोधी को मार्क किया है और आपका दोस्त उसे नॉक कर देता है, तो फिर 100 इन-मैच करेंसी मुफ्त में पाई जा सकती है। आप भी इस बीच विरोधी को एलिमिनेट करके मुफ्त में इन-मैच करेंसी पा सकते हैं। यह आक्रमक खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा फैसला होगा।


2- Sonia

youtube-cover
Ad

Sonia के पास Nano Lifeshield नाम की ताकत है। काफी ज्यादा डैमेज मिलने के बाद आप एक अलग स्टेट में चले जाते हैं। इसका इफेक्ट आधे सेकेंड के लिए रहता है। इसकी मदद से आपको एक शील्ड मिलती है, जिसकी 150 HP होती है। इसका इफ्केट 3 सेकेंड्स तक रहता है। अगर शील्ड लगते समय आप किसी को एलिमिनेट कर देते हैं, तो फिर आपको HP मिलेगी। अगर ऐसा नहीं होता है, तो फिर स्किल का इस्तेमाल करने वाला यूजर एलिमिनेट हो जाएगा। इसका कूलडाउन 180 सेकेंड्स तक रहेगा।

इन कैरेक्टर्स को आए समय नहीं हुआ है और ऐसे में कम लोगों को इनकी ताकत के बारे में पता होगा। समय के साथ इन कैरेक्टर्स की सभी को आदत हो जाएगी। इन कैरेक्टर्स की ताकत आधिकारिक वेबसाइट पर है। अपडेट्स के साथ भविष्य में ताकत में बदलाव हो सकता है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications