Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर कोई मुफ्त में डायमंड्स पाना चाहता है। हालांकि, यह चीज़ आसान नहीं है। इसके लिए पहले प्लेयर्स को मेहनत करके असली पैसे कमाने होंगे। बाद में उनसे डायमंड्स प्राप्त किए जा सकते हैं। कई बार खिलाड़ी मुफ्त में डायमंड्स पाने की लालच में गलती कर देते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम मुफ्त में डायमंड्स पाने के 2 सबसे भरोसेमंद तरीकों के बारे में बताएंगे और यह भी जानेंगे कि किस एक तरीके से आपको दूर रहना चाहिए।
2 भरोसेमंद तरीके जिनसे Free Fire MAX में मुफ्त डायमंड पा सकते हैं और 1 तरीका जिनसे खिलाड़ियों को दूर रहना चाहिए
नीचे कुछ भरोसेमंद तरीके दिए हैं:
- भरोसेमंद तरीके
गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स
गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स काफी भरोसेमंद सर्वे ऐप है। इसमें अलग-अलग तरह के सर्वे रहते हैं और खिलाड़ी जवाब देकर प्ले क्रेडिट्स पा सकते हैं। आप कुछ दिनों की मेहनत करके इन्हें जमा कर सकते हैं और फिर गूगल प्ले स्टोर से इनाम पा सकते हैं। कई सारे लोग इसका उपयोग करते हैं। इसमें सर्वे के लिए इंतजार करना पड़ता है।
Booyah ऐप
Booyah ऐप असल में Free Fire MAX के डेवलपर्स Garena की आधिकारिक स्ट्रीमिंग ऐप है। इस ऐप में अलग-अलग इवेंट्स आते हैं। कई बार इनाम के रूप में बंडल्स और स्किन्स के साथ डायमंड्स भी रहते हैं। आप इन इवेंट्स में हिस्सा ले सकते हैं और अगर किस्मत रहेगी, तो आप डायमंड्स पा सकते हैं।
- दूर रहना चाहिए
डायमंड जनरेटर्स और मोड्स
![सिर्फ आधिकारिक तरीकों का उपयोग करें](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/bdacd-16599383911170-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/bdacd-16599383911170-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/bdacd-16599383911170-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/bdacd-16599383911170-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/bdacd-16599383911170-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/bdacd-16599383911170-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/bdacd-16599383911170-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/bdacd-16599383911170-1920.jpg 1920w)
कई सारी वेबसाइट और वीडियो में बताया जाता है कि डायमंड्स जनरेटर्स का इस्तेमाल करके आप अनगिनत करेंसी अपने खाते में पा सकते हैं। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल, यह जनरेटर्स और मोड्स काम नहीं करते। अपनी निजी जानकारी इन मोड्स और जनरेटर्स में डालना एक तरह से नुकसानदायक रहता है। इनसे दूर रहना ही अच्छा विकल्प है।