Free Fire MAX में फैक्ट्री चैलेंज जीतने के लिए 3 आक्रामक कैरेक्टर्स के विकल्प

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में शुरुआत से ही कैरेक्टर्स का अहम योगदान रहा है। गेम के स्टोर सेक्शन में 50 से ज्यादा कैरेक्टर्स मौजूद हैं और सभी में अनोखी ताकत देखने को मिल जाती है। यह कैरेक्टर्स फाइट के दौरान फायदेमंद माने जाते हैं। इस बैटल रॉयल गेम में खिलाड़ियों के द्वारा फैक्ट्री चैलेंज किया जाता है। इस चैलेंज में जीत दर्ज करने के लिए कैरेक्टर्स का चुनाव अहम माना जाता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम फैक्ट्री चैलेंज को लेकर बात करेंगे।


Free Fire MAX में फैक्ट्री चैलेंज जीतने के लिए 3 आक्रामक कैरेक्टर्स के विकल्प

3) Chrono

youtube-cover

Free Fire MAX में Chrono फैक्ट्री चैलेंज के लिए शक्तिशली कैरेक्टर है। इसमें Time Turner नाम की ताकत मौजूद है। इस कैरेक्टर की ताकत का उपयोग करते हैं, तो मैदान पर ताकतवर शील्ड बना लेता है। यह शील्ड डैमेज को रोकने का काम करती है और इसका इफेक्ट खिलाड़ियों को कुछ सेकेंड्स के लिए देखने को मिलेगा।


2) K

youtube-cover

गेम में K को सबसे ताकतवर कैरेक्टर माना जाता है। इस कैरेक्टर में दो ताकत के विकल्प मिल जाते हैं, जिसमें Jiu-Jitsu Mode और Psychology Mode शामिल हैं। इन दोनों ताकत में अलग-अलग प्रकार के काम होते हैं। Jiu-Jitsu ताकत से आप EP का कन्वर्जन रेट बढ़ा सकते हैं। वहीं, Psychology Mode में हर 3 सेकेंड्स में 2 EP बढ़ेगी, जो 100 EP तक जाएगी।


1) DJ Alok

youtube-cover

DJ Alok सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला कैरेक्टर है। इसमें Drop the Beat नाम की ताकत मौजूद है। यह कैरेक्टर खिलाड़ियों को 5 HP प्रदान करता है। साथ ही मुश्किल समस्या में मूवमेंट स्पीड को 10% बढ़ा सकता है। लेवल बढ़ने पर खिलाड़ियों को ज्यादा फायदा मिलेगा।

(नोट: इस आर्टिकल में फैक्ट्री चैलेंज को लेकर लेखक ने 3 बढ़िया कैरेक्टर्स की जानकारी साझा की है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स के मामले में अलग हो सकती है।)

App download animated image Get the free App now