Free Fire MAX में रैंक पुश करने के लिए 3 जबरदस्त कैरेक्टर्स के विकल्प

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स गेम का महत्वपूर्ण हिस्सा माने जाते हैं। वर्तमान में गेम के अंदर 50 से ज्यादा कैरेक्टर्स के विकल्प मिल जाते हैं। सभी कैरेक्टर्स में अनोखी ताकत देखने को मिलती हैं। यह बैटल रॉयल गेम रैंक सिस्टम पर आधारित है और सभी प्लेयर्स रैंक पुश करके उच्च स्तर पर जाना चाहते हैं। आपको बता दें कि रैंक पुश करने में कैरेक्टर की अहम भूमिका होती है। खैर, इस आर्टिकल में हम रैंक पुश करने के लिए 3 जबरदस्त कैरेक्टर्स के विकल्प पर नजर डालने वाले हैं।

Ad

Free Fire MAX में रैंक पुश करने के लिए 3 जबरदस्त कैरेक्टर्स के विकल्प

1) K

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में रैंक पुश के लिए K खतरनाक कैरेक्टर है, जिसमें Master of All नाम की ताकत मिल जाती है। यह रैंक पुश करने के लिए सबसे फायदेमंद कैरेक्टर माना जाता है। इसमें खिलाड़ियों को Jiu-Jitsu Mode और Psychology Mode मिलता है। इसकी मदद से EP के मामले में खिलाड़ियों को फायदा मिलता है और EP से HP का कंवर्जन रेट भी काफी हद तक बढ़ जाता है।


2) DJ Alok

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में DJ Alok के अंदर Drop the Beat नाम की अनोखी ताकत है। इस कैरेक्टर की मदद से खिलाड़ी स्पीड मूवमेंट और हीलिंग को आसानी से बढ़ा सकते हैं। यह लेवल के आधार पर ताकत का प्रदर्शन करता है। Alok मैक्स लेवल पर 15% स्पीड मूवमेंट को बढ़ाता है और 10 सेकेंड्स तक 5 HP को बढ़ाएगा। इस कैरेक्टर को स्टोर में जाकर गोल्ड कोइंस और डायमंड्स से खरीद सकते हैं।


3) Skyler

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में रैंक पुश करने के लिए Skyler आक्रामक कैरेक्टर है, जिसमें Riptide Rhythm नाम की अनोखी ताकत मौजूद है। इस कैरेक्टर में स्पेशल इफ़ेक्ट होता है, जिसका उपयोग करके सीमित दायरे में मौजूद ग्लू वॉल को आसानी से तोड़ सकते हैं और आपको हीलिंग के रूप में HP मिलेगी। प्लेयर्स Skyler कैरेक्टर को स्टोर सेक्शन में जाकर 10,000 गोल्ड कोइंस से खरीद सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में रैंक पुश करने के लिए जबरदस्त कैरेक्टर्स को लेकर लेखक ने अपनी राय साझा की है। इस मामले में सभी की पसंद अलग हो सकती है।)

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications