Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में खिलाड़ियों को ग्लू वॉल का दिलचस्प आयटम मिल जाता है। इसका उपयोग करके मैदान पर विरोधियों के सामने खुद का बचाव और उन पर हावी भी हो सकते हैं। डेवलपर्स के द्वारा समय-समय पर अनोखी ग्लू वॉल स्किन्स को जोड़ा जाता है, जो खिलाड़ियों को बहुत ज्यादा प्रभावित करती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 जबरदस्त ग्लू वॉल स्किन्स को लेकर बात करेंगे, जिन्हें बेहतरीन तरीके से बनाया गया है।Free Fire MAX में 3 जबरदस्त ग्लू वॉल स्किन्स जिन्हें बेहतरीन तरीके से बनाया गया है1) Aurora Core View this post on Instagram Instagram PostFree Fire MAX में इस लिस्ट में पहले स्थान पर Aurora Core स्किन मौजूद है। इसे Squad Beatz सीरीज के इवेंट में जोड़ा गया था। इस स्किन को Squad Beatz टॉप-अप इवेंट से 300 डायमंड्स में रिडीम कर सकते थे। Aurora Core स्किन को अनोखे तरीके से डिज़ाइन किया गया है, जिसमें पर्पल और ब्लू कलर का मिश्रण देखने को मिलता है।2) Cobra Strike View this post on Instagram Instagram Postइस बैटल रॉयल गेम में Cobra Rage थीम ने खिलाड़ियों को काफी ज्यादा आकर्षित किया था। इस थीम पर ढेरों रिवॉर्ड्स को गेम के अंदर जोड़ा गया था। Cobra Strike ग्लू वॉल स्किन को Cobra Party इवेंट में जोड़ा गया था। इस स्किन को रेड और ब्लैक कलर के मिश्रण से बनाया गया है। अगर मैदान पर इस ग्लू वॉल को लगाते हैं, तो खिलाड़ी को पूरी तरह से कवर कर लेगा।3) Gold VaultFree Fire MAX में Money Heist के कोलैबरेशन में खिलाड़ियों को जबरदस्त रिवॉर्ड्स मिले थे। इसी दौरान गेम के अंदर Gold Vault नाम की जबरदस्त ग्लू वॉल स्किन को जोड़ा गया था। इस स्किन को गोल्ड कलर से बनाया गया है और यह एक बैंक लॉकर की तरह दिखाई देता है, जो खिलाड़ियों को आकर्षित करता है।(नोट: इस आर्टिकल में जबरदस्त स्किन्स को लेकर लेखक ने अपनी राय साझा की है। इस मामले में सभी खिलाड़ियों की पसंद अलग हो सकती है।)