Free Fire MAX के कैरेक्टर्स का एक अलग ही महत्व है और सभी के पास अनोखी ताकत यही। खिलाड़ियों के पास 40 से ज्यादा कैरेक्टर्स मौजूद हैं और आप जरूरत के अनुसार किसी भी कैरेक्टर को खरीदकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
गेम में दो तरह के कैरेक्टर्स हैं- एक्टिव और पैसिव। एक्टिव कैरेक्टर समय आने पर उपयोग होता है और इसके पास ज्यादा ताकत होती है। साथ ही पैसिव कैरेक्टर पूरे गेम में लगातार इस्तेमाल होता है। क्लैश स्क्वाड मोड में राउंड बहुत छोटे-छोटे रहते हैं। ऐसे में एक्टिव कैरेक्टर्स ज्यादा कारगर साबित होते हैं।
Free Fire MAX में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 3 सबसे अच्छे एक्टिव कैरेक्टर्स
3) Skyler

Riptide Rhythm नाम की ताकत से आप 5 ग्लू वॉल्स को दीअमेज़ दे सकते हैं। एक ग्लू वॉल को तबाह करने पर 4 HP मिलती है और इसका कूलडाउन 85 सेकंड्स रहता है। आप विरोधियों का कवर तबाह कर सकते हैं और इससे फायदा मिलता है।
2) K

Master of All नाम की का ताकत का उपयोग करके आप K कैरेक्टर का सही तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से आप EP को 50 अंक तक बढ़ा सकते हैं। Jiu-Jitsu मोड का इस्तेमाल करके आप 500% तक EP का कन्वर्जन रेट बढ़ाते हैं। Psychology मोड का उपयोग करके 3 EP हर सेकंड हासिल कर सकते हैं। यह हेल्थ के हिसाब से अच्छा विकल्प है।
1) Alok

Alok के पास Drop the Beat नाम की ताकत है। एक 5 मीटर का ज़ोन बनता है और इसमें मूवमेंट स्पीड 10% तक स्पीड बढ़ सकती है। साथ ही हर सेकंड 5 HP मिलती है। इसका कूलडाउन 70 सेकंड का है।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)