Free Fire में हर कोई डायमंड्स का उपयोग करके जबरदस्त इनाम हासिल कर सकता है। हालांकि, डायमंड्स को पैसे खर्च करके खरीदने पड़ते हैं लेकिन कई लोग इसमें सक्षम नहीं रहते हैं। वो खिलाड़ी कुछ तरीकों से मुफ्त में डायमंड्स हासिल कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 ऐप्स के बारे में बात करेंगे जिनकी मदद से खिलाड़ी Free Fire के लिए मुफ्त में डायमंड्स पा सकते हैं।
Free Fire में मुफ्त डायमंड्स पाने के लिए 3 सबसे अच्छे ऐप्स
#1 Google Opinion Rewards

Google Opinion Rewards को सबसे भरोसेमंद वेबसाइट्स में से एक है। आप इस वेबसाइट में आसान और छोटे सर्वे करते हुए गूगल प्ले क्रेडिट्स पा सकते हैं। आप उन क्रेडिट्स का उपयोग करके Garena Free Fire में डायमंड्स खरीद सकते हैं।
#2 Poll Pay

Poll Pay असल में एक ‘GPT’ (Get-paid-to) ऐप है और इसे कई लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है आप यहां आसान सर्वे और अन्य टास्क करते हुए इनाम पा सकते हैं। आप उनका उपयोग करते हुए Free Fire डायमंड्स खरीद सकते हैं।
#3 Easy Rewards

Easy Rewards ऐप का इस सूची में अंतिम स्थान है। इस GPT ऐप की मदद से आप आसान सर्वे करते हुए पैसे कमा सकते हैं। बाद में आप अपनी पसंद के अनुसार पेमेंट ले सकते हैं। इन ऐप्स में सर्वे के अलावा आप अन्य टास्क करते हुए अपने लिए कमाई कर सकते हैं। प्ले स्टोर से खिलाड़ी इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
ध्यान रहे कि खिलाड़ियों को अनलिमिटेड डायमंड जनरेटर्स से पूरी तरह दूर रहना चाहिए। यह Garena की टर्म्स के खिलाफ है और आपका एकाउंट हमेशा के लिए सस्पेंट हो जाएगा। अगर आपकी गलती है तो उस एकाउंट को वापस हासिल करने का कोई तरीका नहीं है।
(नोट: मुफ्त में डायमंड्स हासिल करना कुछ सेकंड्स का काम नहीं है। इसके लिए खिलाड़ियों को मेहनत करनी पड़ती है।)
