Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में डायमंड्स इन-गेम करेंसी है। आप डायमंड्स की मदद से स्किन्स, पोशाक, कैरेक्टर्स, पेट्स और अन्य आयटम्स पा सकते हैं। कई लोग मुफ्त में डायमंड्स पाना चाहते हैं और आप मेहनत करके कुछ तरीकों से आयटम्स हासिल कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 ऐप्स के बारे में बात करेंगे, जिनसे आप मुफ्त में डायमंड्स पा सकते हैं।
Free Fire MAX में मुफ्त डायमंड्स पाने के लिए 3 सबसे जबरदस्त ऐप्स
1- Google Opinion Rewards

Google Opinion Rewards द्वारा आप सर्वे कर सकते हैं और इसकी मदद से प्ले क्रेडिट्स पा सकते हैं। इसकी प्ले स्टोर पर 4.4 की रेटिंग है। आप प्ले क्रेडिट कमा सकते हैं और फिर इन्हें रिडीम करके Free Fire MAX के लिए डायमंड्स खरीद सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर आपको आसानी से यह ऐप मिल जाएगी।
2- Poll Pay

Poll Pay एक जबरदस्त GPT ऐप है। इसके 1 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड हैं और इसे 4.4 की रेटिंग मिली है। आप यहां सर्वे और अन्य टास्क करके बेहतरीन क्रेडिट्स पा सकते हैं। आप PayPal में इनाम रिडीम कर सकते हैं और उससे मुफ्त डायमंड्स पा सकते हैं।
3- Easy Rewards

Easy Rewards असल में Poll Pay ऐप की तरह है। इसमें आपको सर्वे, सवाल-जवाब और अन्य चीज़ों में हिस्सा लेकर मुफ्त इनाम पाने का मौका मिलता है। आप इन्हें रिडीम करके मुफ्त में डायमंड्स खरीद सकते हैं। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद मुफ्त आयटम्स को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)
