Free Fire MAX: बैटल रॉयल गेम्स की श्रेणी में फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) को मोबाइल प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा खेला जाता है। इस गेम को प्लेयर्स आसानी से सस्ते डिवाइस में खेल सकते हैं। गरेना के डेवलपर्स ने कम साइज में गेमिंग कम्युनिटी को बढ़िया गेमिंग अनुभव प्रदान किया है। हालांकि, कुछ खिलाड़ियों के पास बहुत कमजोर डिवाइस होते हैं और वो खास बैटल रॉयल गेम्स की तलाश में रहते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 जबरदस्त गेम्स को लेकर बात करेंगे, जिन्हें प्लेयर्स सस्ते मोबाइल में खेल पाएंगे।
Free Fire MAX की तरह सस्ते मोबाइल डिवाइस में खेलने के लिए 3 जबरदस्त बैटल रॉयल गेम्स के विकल्प
3) Swag Shooter

Swag Shooter एक प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है, जिसमें खिलाड़ियों को Free Fire MAX की तरह अनोखी ताकत वाले कैरेक्टर्स के विकल्प मिल जाते हैं। इनका उपयोग करके दुश्मनों से फाइट ले सकते हैं। साथ ही प्लेयर्स को हथियारों के विकल्प भी मिल जाते हैं। इस बैटल रॉयल गेम में खिलाड़ियों को बेहतरीन व्हीकल्स और हवाई जहाज मिल जाते हैं, जिनका उपयोग करके जोन में रोटेशन कर सकते हैं। गेम को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
2) ScarFall

ScarFall में खिलाड़ियों को बेहतरीन क्वालिटी के ग्राफिक्स मिल जाते हैं, जो Free Fire MAX की याद दिलाता है। इस बैटल रॉयल गेम को प्लेयर्स आसानी से सस्ते डिवाइस में डाउनलोड करके खेल सकते हैं। इसमें ताकतवर गन्स के विकल्प मिल जाते हैं, जिनका उपयोग करके दुश्मनों को आसानी से किल कर सकते हैं।
1) Blood Rivals

Blood Rivals में खिलाड़ियों को अनोखे फीचर्स मिल जाते हैं। ग्राउंड पर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए व्हीकल्स का उपयोग कर सकते हैं। इस गेम को सस्ते डिवाइस में आसानी से खेल सकते हैं।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने 3 बढ़िया गेम्स की राय दी है। सभी प्लेयर्स की पसंद गेम्स के मामले में अलग हो सकती है।)