3 बड़े बदलाव जो Free Fire MAX की कंट्रोल सेटिंग में खिलाड़ियों को करने चाहिए

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Changes in Control Settings: फ्री फायर मैक्स Free Fire MAX में कंट्रोल सेटिंग्स का काफी महत्व है। इसे अगर सही रखा जाए, तो फाइट में जीत दर्ज करने और खेलने में संतुलन बना रहता है। अलग-अलग तरह की सेटिंग गेम में मौजूद है। आप उन्हें अपने हिसाब से बदल सकते हैं। इस आर्टिकल में हम कंट्रोल सेटिंग के अंदर 3 बदलाव के बारे में बात करेंगे, जिन्हें करके Free Fire MAX में खिलाड़ियों को फायदा होगा।

Ad

3 बड़े बदलाव जो Free Fire MAX की कंट्रोल सेटिंग में खिलाड़ियों को करने चाहिए

1- फिंगर सही जगह रखें

youtube-cover
Ad

कंट्रोल सेटिंग को अप्लाई करते समय आपको अपनी फिंगर की पोजिशन में बदलाव करना होगा। जिस जगह पर आपकी उंगली तेजी से जा रही है, वहां फायर बटन रखें। आगे बढ़ने के लिए मौजूद क्रॉसहेयर और अन्य बटन को भी थंब के करीब ही रखें। प्रोफेशनल प्लेयर इसी चीज़ का उपयोग करके तेजी से लगातार मूवमेंट करने में सफल होते हैं। अगर संभव हो, तो आप बटन का थोड़ा साइज भी बदला लें, जिससे क्लिक करने में बहुत हद तक आसानी होगी।


2- बटन को दो अलग-अलग जगहों पर रखें

youtube-cover
Ad

गेम में मौजूद सभी बटन दायीं और बायीं ओर होते हैं। इसी बीच अगर आप पूरी स्क्रीन पर चीज़ें फैला देंगे, तो आपके लिए गेम में संतुलन बनाना मुश्किल हो जाएगा। इसके साथ ही आपको गेम में अन्य चीज़ें नहीं दिख पाएंगी। इसी वजह से आपको कंट्रोल सेटिंग करते हुए बीच की जगह को खाली छोड़ना चाहिए, ताकि आप विरोधियों को स्पॉट करने में सफल हो पाएं।


3- बटन की विजिबिलिटी कम करें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में बटन का साइज और पोजिशन सेट करने के अलावा खिलाड़ियों को उनकी विजिबिलिटी कम करनी चाहिए। इससे आपको ज्यादा चीज़ें दिखेंगी और गेम का अनुभव बेहतर होगा। बटन एकदम गहरे दिखते हैं, आप उन्हें धीमा कर सकते हैं। इससे स्क्रीन पर ज्यादा चीज़ें नज़र आएंगी। कई प्रो प्लेयर्स यह तरीका अपनाते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में मौजूद जानकारी लेखक ने अपने अनुसार दी है। सभी की पसंद खेलने के तरीके को लेकर थोड़ी अलग जरूर हो सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications