Free Fire MAX में 3 सबसे अच्छे कैरेक्टर और पेट्स के कॉम्बिनेशन 

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX में कैरेक्टर्स और पेट्स का काफी अहम किरदार रहता है। इन्हें उपयोग करके आप गेम में प्रदर्शन को बेहतर कर सकते हैं। कई लोगों को सही कैरेक्टर और पेट का चुनाव करने में दिक्कत आती है। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX में खिलाड़ियों के लिए सबसे अच्छे कैरेक्टर्स और पेट्स को लेकर बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX में 3 सबसे अच्छे कैरेक्टर और पेट्स के कॉम्बिनेशन

1) Detective Panda और Alok

youtube-cover
Ad

कैरेक्टर की ताकत: Alok के पास Drop the Beat नाम की ताकत है। इसकी मदद से 5 मीटर का ज़ोन बनता है और इसके अंदर रहने से मूवमेंट स्पीड बढ़ती है। जब आप मूव नहीं करते हैं, तो फिर 5 सेकंड्स तक हर सेकंड HP हासिल कर सकते हैं। इसका कूलडाउन 70 सेकंड्स का है।

पेट स्किन: Detective Panda के पास बेहतरीन ताकत है। हर एक किल के साथ आपको HP मिलेगी।


2) Waggor और Skyler

youtube-cover
Ad

कैरेक्टर की ताकत: Skyler के पास Riptide Rhythm नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप 3.5 मीटर के अंदर 4 सेकंड्स के लिए ज़ोन बना सकते हैं। इससे ग्लू वॉल्स तबाह हो जाती है और इसके बदले आपको HP मिलती है। इसका कूलडाउन 75 सेकंड्स का है।

पेट की ताकत: Skyler अब के मुकाबले कमजोर हो गया है। ऐसे में इसके साथ Mr. Waggor की Smooth Gloo ताकत का उपयोग कर सकते हैं। इससे हर 100 सेकंड्स में ग्लू वॉल मिलती है।


3) Ottero and K

youtube-cover
Ad

कैरेक्टर की ताकत: K के पास Master of All नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप ज्यादा EP हासिल आकर सकते हैं। साथ ही EP से HP का कन्वर्जन रेट भी बढ़ जाता है।

पेट की ताकत: K के पास EP को रिकवर करके HP में बदलने की ताकत है। Ottero की Double Blubber ताकत से आप Treatment Pistol या Med Kits उपयोग करने पर EP हासिल कर सकते हैं और इससे K ज्यादा उपयोगी बन जाएगा।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने पेट्स और कैरेक्टर्स को लेकर अपनी राय रखी है। सभी की पसंद अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications