Free Fire MAX में कैरेक्टर्स कॉम्बिनेशंस का काफी ज्यादा महत्व है। आपको बता दें कि कैरेक्टर्स के पास ताकत होती है और आप कुछ कैरेक्टर्स को साथ जोड़कर ज्यादा फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए स्किल स्लॉट्स को खरीदने होते हैं। एक एक्टिव और तीन पैसिव कैरेक्टर्स का चुनाव करना होता है। अगर आप किल्स निकालने की कोशिश करते हैं, तो यह कैरेक्टर्स काफी उपयोगी रह सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 सबसे अच्छे Free Fire MAX कैरेक्टर्स कॉम्बिनेशन के बारे में बात करेंगे, जिन्हें रश गेमप्ले के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
Free Fire MAX में 3 सबसे अच्छे कैरेक्टर कॉम्बिनेशन जो आक्रमक प्लेयर्स को इस्तेमाल करना चाहिए
3) Skyler + Moco + D-Bee + Alvaro

Skyler के पास Riptide Rhythm नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप 5 ग्लू वॉल्स को डैमेज कर सकते हैं और इन्हें तबाह करने पर HP मिलती है। इसका कूलडाउन 85 सेकंड्स है। Moco को साथ रखकर आप दुश्मन की जगह 2 सेकंड्स के लिए देख सकते हैं। D-Bee से मूवमेंट और एक्यूरेसी बढ़ा सकते हैं। Alvaro से एक्सप्लोजन में डैमेज ज्यादा होता है।
2) Alok + Kapella + Leon + Shirou

Alok की Drop the Beat नाम की ताकत है। इससे मूवमेंट स्पीड और HP में सुधार होता है। इसके साथ Kapella को जोड़कर आप हीलिंग आयटम्स का इफेक्ट बढ़ा सकते हैं। Leon की Buzzer Beater ताकत से फाइट में सर्वाइव करने पर 5 HP मिलती है। Shirou की ताकत से 80 मीटर के अंदर मौजूद विरोधी द्वारा हिट किए जाने पर उसकी जगह पता चल जाएगी।
1) Wukong + Hayato + Kelly + Jota

Wukong की Camouflage से आप खुद को बुश में बदल सकते हैं। Hayato की ताकत से HP कम होने पर आर्मर पेनिट्रेशन बढ़ जाता है। Kelly की मदद से स्प्रिन्टिंग स्पीड में सुधार होता है। Jota की Sustained Raids ताकत से किल्स निकालने पर HP बढ़ती है।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स और उनके कॉम्बिनेशन को लेकर अलग रह सकती है।)
