Free Fire MAX में हर कोई कैरेक्टर्स को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करना चाहता है। इसके लिए आप कैरेक्टर्स का कॉम्बिनेशन बना सकते हैं। आप एक एक्टिव और तीन पैसिव कैरेक्टर्स का कॉम्बिनेशन तैयार कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 अच्छे कैरेक्टर कॉम्बिनेशन के बारे में बात करेंगे।
Free Fire MAX में 3 सबसे अच्छे कैरेक्टर कॉम्बिनेशन, जो प्लेयर्स को उपयोग करने चाहिए
3) Dimitri + Kapella + Laura + Dasha

Dimitri की Healing Heartbeat नाम से आप हेल्थ बढ़ा सकते हैं और नॉक हुए प्लेयर्स ज़ोन के अंदर आने से खुद रिवाइव हो जाते है। Kapella की Healing Song नाम की ताकत से आप हीलिंग आयटम्स का इफेक्ट और स्किल्स को 10% तक बढ़ा सकते हैं। HP लॉस 20% तक कम हो जाता है। Laura कैरेक्टर द्वारा स्कोप लगाने में एक्यूरेसी 10% तक बढ़ जाती है। Dasha की Partying On ताकत से डैमेज और रिकवरी टाइम गिरने पर कम होता है। साथ ही रिकोईल के मामले में भी फायदा होता है।
2) Alok + Hayato + Shirou + Alvaro

Alok के पास Drop the Beat नाम की ताकत है। इससे मूवमेंट स्पीड 10% तक बढ़ जाती है और HP के मामले में फायदा होता है। Hayato का उपयोग करके 10% तक HP कम होने पर आर्मर का पेनिट्रेशन बढ़ जाता है। Damage Delivered ताकत से जब भी विरोधी आपके ऊपर हमला करेगा और वो 80 मीटर के अंदर होगा, तो उसकी जगह पता चल जाएगी। साथ ही पहले शॉट पर 50% ज्यादा आर्मर पेनिट्रेशन होगा। Alvaro की स्किन से आप ग्रेनेड्स के डैमेज को 10% तक बढ़ा सकते हैं और डैमेज की रेंज 7% तक बढ़ जाती है।
1) K + Miguel + Moco + Kelly

K की Master of All ताकत से आप EP को 50 अंकों तक बढ़ा सकते हैं। साथ ही EP का HP में कन्वर्जन रेट भी बढ़ जाता। Miguel कैरेक्टर से आपको किसी भी प्लेयर को नॉक करने पर 30 EP मिलती है। K से आप इस कैरेक्टर में भी फायदा उठाया सकते हैं। Moco की ताकत से विरोधी पर हमला करने के बाद उसकी जगह पता चल जाती है। साथ ही Kelly से आप अपनी स्प्रिटिंग स्पीड को 1% तक बढ़ा सकते हैं।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स और उनके कॉम्बिनेशन को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)