Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स के ढेरों विकल्प हैं। हर अपडेट के साथ कैरेक्टर आते जाते हैं और अभी 50 से ज्यादा कैरेक्टर्स हैं। कुछ विकल्प हमेशा चर्चा का विषय रहते हैं लेकिन कुछ उतने बढ़िया साबित नहीं होते हैं। कुछ कैरेक्टर्स को नज़रअंदाज किया जाता है लेकिन इनसे बहुत फायदा हो सकता है। इस आर्टिकल में हम 3 सबसे अच्छे और शानदार कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire MAX में 3 सबसे शानदार और बढ़िया कैरेक्टर्स
1) Hayato

Hayato के पास Bushido नाम की ताकत है। इसकी मदद से फाइट्स के दौरान HP कम होने पर आर्मर पेनिट्रेशन में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिलती है। अगर आप क्लोज रेंज में फाइट्स लेना पसंद करते हैं, तो फिर आर्मर पर डैमेज ज्यादा होता है। इसी हिसाब से देखा जाए तो यह कैरेक्टर बहुत मददगार रह सकता है।
2) Jota

Jota कैरेक्टर के पास Sustained Raids नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप हर एक किल के साथ HP पा सकते हैं। अगर आप आक्रमक तरीके से खेलना पसंद करते हैं, तो यह कैरेक्टर्स काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। इस कैरेक्टर का कूलडाउन भी ज्यादा नहीं है और इसी के चलते आपको मैच में हेल्थ की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
3) DJ Alok

Free Fire MAX में DJ Alok के पास Drop The Beat नाम की ताकत है। इसकी मदद से 5 मीटर का सर्कल बन जाता है और मूवमेंट स्पीड में 10% तक बढ़ोतरी देखने को मिलती है। इसके साथ ही 5 HP आपको हर सेकेंड मिलती है। इसका इफेक्ट 5 सेकेंड्स के लिए रहता है। लेवल बढ़ाने पर यह कैरेक्टर जबरदस्त साबित हो सकता है।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स की पसंद को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)