Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स का चुनाव काफी ज्यादा अहम रहता है। सही कैरेक्टर चुनने से गेमप्ले में फर्क पड़ता है। हर एक कैरेक्टर का अलग तरीका होता है और अपने खेलने के अंदाज पर चीज़ें निर्भर करती है। कई लोग आक्रमक तरीके से खेलना पसंद करते हैं लेकिन उन्हें बहुत कम कैरेक्टर्स के बारे में जानकारी होती है। इस आर्टिकल में 3 कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे, जो Free Fire MAX में आक्रमक खिलाड़ियों द्वारा इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
Free Fire MAX में आक्रमक खिलाड़ियों के लिए 3 सबसे तगड़े कैरेक्टर्स
1) DJ Alok

DJ Alok के पास Drop the Beat नाम की ताकत है। इसकी मदद से मूवमेंट स्पीड बढ़ जाती है और हेल्थ के मामले में भी फायदा होता है। हर लेवल के हिसाब से चीज़ें अलग रहती हैं। हालांकि, आक्रमक तरीके से खेलने वाले खिलाड़ियों को बिल्कुल समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।
2) Jota

Jota के पास Sustained Raids नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप विरोधी पर हमला करने या उसे नाक करने पर HP पा सकते हैं। आक्रमक खिलाड़ियों को किल्स करने के साथ ही हेल्थ का ध्यान रखने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
3) Hayato

Hayato के पास Bushido नाम की ताकत है। आक्रमक तरीके से खेलने वाले खिलाड़ी रश करते हैं और ऐसे में इस कैरेक्टर द्वारा हेल्थ कम होने के साथ ही आर्मर पेनिट्रेशन बढ़ जाता है। इससे आपको लड़ाई के दौरान अधिक सुरक्षा मिलती है और कुल मिलाकर गेमप्ले में बहुत बड़ा फायदा देखने को मिल जाता है।
(नोट: इस आर्टिकल में कैरेक्टर्स के चुनाव को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग रह सकती है।)