Free Fire MAX में 3 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स हैं, जो कम कीमत में मौजूद हैं

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा महत्व है। इसकी मदद से आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आपको बता दें कि कैरेक्टर्स की कीमत अलग-अलग हैं और कुछ कैरेक्टर्स कम कीमत में मौजूद हैं। इस आर्टिकल में हम गेम के 3 सबसे अच्छे और सस्ते कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX में 3 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स हैं, जो कम कीमत में मौजूद हैं

1- Nikita

Nikita कैरेक्टर सस्ता और अच्छा विकल्प है
Nikita कैरेक्टर सस्ता और अच्छा विकल्प है

Nikita कैरेक्टर के पास Firearm Expert नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर की मदद से रीलोड स्पीड 20% तक बढ़ जाती है और आखिरी 15 बुलेट्स से 30% ज्यादा डैमेज होता है। इस कैरेक्टर को उपयोग करने से बहुत फायदा मिल सकता है। यह कैरेक्टर पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर हो गया है और इसे उपयोगी विकल्प माना जा सकता है। यह 499 डायमंड्स में उपलब्ध हैं।

Ad

2- Kelly

Kelly कैरेक्टर काफी ज्यादा पुराना है
Kelly कैरेक्टर काफी ज्यादा पुराना है

Kelly के पास Dash नाम की ताकत है। यह कैरेक्टर स्प्रिंट करने की स्पीड को 1% तक बढ़ा देता है। यह कैरेक्टर कम कीमत में आसानी से खरीदा जा सकता है। अभी यह कैरेक्टर लेवल बढ़ाने पर मुफ्त में मिल रहा है। इस कैरेक्टर को सालों पहले लाया गया था और इसे कई लोग आक्रमक तरीके से खेलने के लिए भी उपयोग करना पसंद करते हैं।

Ad

3- Hayato

youtube-cover
Ad

Hayato कैरेक्टर के पास Bushido नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर की मदद से HP कम होने पर आर्मर पेनिट्रेशन बढ़ जाता है। यह पेनिट्रेशन 5% तक बढ़ जाता है और फाइट्स में इसके द्वारा फायदा होता है। इस कैरेक्टर को 499 डायमंड्स या 8000 गोल्ड कोइंस द्वारा खरीदा जा सकता है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद Free Fire MAX के कैरेक्टर्स को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications