Free Fire MAX में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 3 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में क्लैश स्क्वाड मोड को कई लोग खेलते हैं। इस मोड में आक्रमक तरीके से खेलना पड़ता है। ऐसे में कई बार गलतियां हो जाती हैं। प्रदर्शन में सुधार करने के लिए अच्छा कैरेक्टर होना बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। इस आर्टिकल में हम रैंक क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 3 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स को लेकर बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX में 3 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स जिन्हें खिलाड़ी इस्तेमाल कर सकते हैं

1- DJ Alok

DJ Alok कैरेक्टर (Image credits: Free Fire)
DJ Alok कैरेक्टर (Image credits: Free Fire)

DJ Alok के पास Drop the Beat नाम की ताकत है। इसे क्लैश स्क्वाड मोड में उपयोग करके आप खुद की हेल्थ बढ़ा सकते हैं और दोस्तों को भी फायदा दिला सकते हैं। Alok कैरेक्टर की मदद से मूवमेंट स्पीड बढ़ती है और फाइट्स में आपको जरूर इस चीज़ का फायदा मिल सकता है।

Ad

2- Antonio

Antonio कैरेक्टर (Image credits: Garena)
Antonio कैरेक्टर (Image credits: Garena)

Antonio कैरेक्टर को क्लैश स्क्वाड मोड के लिए सबसे अच्छे विकल्पों में गिना जाता है। इसके पास Gangster's Spirit नाम की ताकत है। इसका उपयोग करके थोड़ी अधिक HP मैच की शुरुआत में हासिल कर सकते हैं। बैटल रॉयल मैच में शायद यह आपको फायदा नहीं दिलाएगा लेकिन क्लैश स्क्वाड मोड में यह उपयोगी विकल्प है।

Ad

3- Jota

Jota  कैरेक्टर (Image credits: Garena)
Jota कैरेक्टर (Image credits: Garena)

Free Fire MAX में Jota कैरेक्टर के पास Sustained Raids नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप किल्स निकालने पर HP पा सकते हैं। क्लैश स्क्वाड मोड में आक्रमक तरीके से खेला जाता है और ऐसे में यह कैरेक्टर आपको किल्स निकालने पर HP दे सकता है। आपको सिर्फ मैच में किल्स निकालने पर ध्यान देना होगा और हेल्थ की परवाह खत्म हो जाएगी।

(नोट: इस आर्टिकल में कैरेक्टर्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications